
राघवेंद्र सिंह
बलौदाबाजार/दैनिक अमर स्तंम्भ
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के पावन अवसर पर बलौदाबाजार के जनमानव विकलांग कल्याण संघ के द्वारा अनोखा महिला दिवस मनाया गया जिसमे दिव्यांग महिलाओं एवं लड़कियो का सम्मान किया गया।गौरतलब है कि 2012 से लेकर वर्तमान समय तक लगातार दिव्यांग साथियो के लिए जागरुकता, स्वरोजगार से जोड़ने, शासन प्रशासन कि योजना कि जानकारी, SDG a Act 2016 के बारे में लगा तार जानकारी संघ के प्रशिक्षको के द्वारा दिया जाता है।जनमानव विकलांग कल्याण संघ के द्वारा होटल मारुती इन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया जिसमें दिव्यांग महिलाओं और लड़कियों को टावल पुष्पगुछ और मेडल देकर ससम्मान किया किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में महिला बाल विकास से रेखा शर्मा केन्द्र समन्वयक, गीता वर्मा काउन्सलर, संतोष कोसले, विवेक, धनंजय साहू प्रवक्ता, टेशुलाल धुरंधर, हरिशचन्द्र वर्मा पूर्व, पारस साहू सामिल रहा एवं सभी अतिथियो के द्वारा महिला दिवस में दिव्यांग साथियो को सम्मान किया गया।इस दौरान संघ के अध्यक्ष घनश्याम साहू, जिला सचिव राजेश कुमार वर्मा, कोषाध्यक्ष सावित्री यदु नवीन मांडले, भागचंद साहू, सोना निराला, लोकनाथ साहू, दिनेश, लक्ष्मी ध्रुव, बेबी वर्मा, विनिता साहू, सरस्वती, लेवीन, मधुबाला, सुमित्रा साहू, लता पटेल सहित संघ के समस्त दिव्यांग साथिय उपस्थित रहे।