मुकेश कुमार
कानपुर (अमर स्तंभ)। 26 जनवरी कला एवं साहित्य की अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती कानपुर इकाई के तत्वाधान में देश के बलिदानियों को समर्पित गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में माता अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी वर्ष, महारानी दुर्गावती, महारानी लक्ष्मीबाई जैसी देश की वीरांगनाओं को समर्पित एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को साकार करने हेतु भारत माता पूजन का आयोजन इकाई की अध्यक्षा डॉ० रीता वर्मा के निज निवास में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कनाडा से पधारी रेनू खन्ना जी ने दीप प्रज्जवलन एवं भारत माता के चित्र पर पुष्पार्पण कर किया।
इसके उपरांत प्रांतीय संगीत विद्या प्रमुख कविता सिंह ने स्वस्तिवाचन एवं ध्येय गीत से कार्यक्रम का प्रारंभ किया। कविता सिंह जी ने अपने शिष्यों के साथ देश प्रेम की भावना से ओतप्रोत गीतों की प्रस्तुति दी। *अगर हम नहीं देश के काम आए*
भारत हमारी मां है
तन समर्पित मन समर्पित
उठो जवान देश की वसुंधरा पुकारती जिसे सुनकर समस्त श्रोतागण तालियां बजाने पर मजबूर हो गए। आपके साथ तबले पर सारांश बंसल गिटार पर आशीष सैनी सह गायन में अभिव्यंजना सिंह, स्वाति शर्मा, स्नेहा पांडे, सलमा खान ने साथ दिया। इसके उपरांत प्रांतीय उपाध्यक्षा डॉ० रोचना बिश्नोई ने श्री राम के भजनों से प्रांगण को राममय कर दिया। इसी श्रृंखला में साहित्य विधा संयोजिका तुषमुल मिश्रा जी ने काव्य पाठ किया। श्रद्धा शुक्ला और आकाश के गीतों पर लोगों ने जमकर तालियां बजाई। कार्यक्रम के अंत में इकाई की अध्यक्षा डॉ० रीता वर्मा जी ने कृष्ण भजन गाकर श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया संपूर्ण कार्यक्रम का कुशल संचालन और धन्यवाद ज्ञापन सचिव दिवाकर निगम ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से नीलम त्रिवेदी, सुशील गुप्ता, अर्चना गुप्ता, गीता बंसल, डॉ आदर्श त्रिपाठी, ऋषि राज शर्मा, विपिन निगम, डॉ अजय पाठक, डॉ दीपा पाठक आदि उपस्थित रहे।