AMARSTAMBH

अलीगंज पुलिस ने तमंचे के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

अवधेश सिंह बरेली मंडल प्रभारी

अलीगंज/बरेली —–थाना अलीगंज पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अपराध एवं अपराधियो की रोकथाम हेतु विशेष अभियान के अंतर्गत थाना प्रभारी निरीक्षक राजित राम के नेतृत्व में दिनांक 02.06.2025 को थाना अलीगंज पर नियुक्त उपनिरीक्षक सुनील भारद्वाज व हेड कांस्टेबल रोहित कुमार व कमल सिंह के द्वारा चैकिंग अभियान में एक नफर अभियुक्त राम भरोसे पुत्र रामचन्द्र नि० ग्राम कमालपुर थाना अलीगंज, को मय एक अदद तमन्चा 12 बोर नाजायज व एक अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर के गैनी तिराहे से दिनांक 02.06.2025 को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना हाजा पर मु0अ0स0 166/25 धारा 3/25 A. Act पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु मा0न्या० के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार करने वाली टीम
अलीगंज थाना प्रभारी निरीक्षक राजित राम, उपनिरीक्षक सुनील भारद्वाज , हेड कांस्टेबल रोहित सिंह, कमल सिंह आदि लोग मौजूद रहे

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Threads