महेश प्रताप सिंह (ब्यूरो चीफ/डिजिटल हेड)
कानपुर (अमर स्तम्भ)। कल्यानपुर पुलिस ने एक युवक को अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार कल्यानपुर कला निवासी विनोद सिंह पुत्र स्व ओम प्रताप सिंह को अवैध अंग्रेजी शराब लेकर बेचने की फिराक मे घूम रहा था। मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर आरोपी विनोद सिंह को अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 24 बोतल (9000 एमएल) चंडीगढ़ प्रांत की प्रतिबंधित अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। कल्यानपुर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज कर कार्यवाही की गई। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक सूर्य प्रकाश दुबे, मोहम्मद आरिफ, भगत सिंह, हेड कांस्टेबल जितेन्द्र सिंह शामिल रहे।
Post Views: 64