
अवधेश सिंह बरेली मंडल प्रभारी
आंवला /बरेली —–आंवला तहसील में वर्तमान उपजिलाधिकारी के पद पर तैनात नहने राम को आंवला से स्थानांतरण कर हरदोई भेजा गया है। सुल्तानपुर से विदुषी सिंह को आंवला उपजिलाधिकारी के पद पर भेजा गया है। जिसमें पहली बार 31 अक्टूबर 2021 को उन्होंने आंवला का कार्यभार ग्रहण किया था और 16 अगस्त 2022 को उनका स्थानांतरण बरेली के लिए कर दिया गया था। इसके बाद एक बार फिर उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें 14 मार्च 2024 को आंवला तहसील की कमान सौंपी गई। अब उन्हें उनके कार्यों को देखकर 26 सितंबर 2025 को हरदोई एसडीएम के पद पर स्थानांतरण किया गया है। उनके स्थान पर अब विदुषी सिंह को उपजिलाधिकारी आँवला बनाया गया हैं।
वहीं उप जिलाधिकारी विदुषी सिंह ने कहा कि शासन की जो भी प्राथमिकताएं हैं उन पर काम करेंगे और सरकारी योजनाओं का लाभ पात्रों को दिलाया जाएगा। राजस्व संबंधी कार्य और शिकायतों का गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण कराया जाएगा।
फिलहाल में आने वाले समय में मोहर्रम का त्यौहार व सावन माह को सकुशल व शांतिपूर्ण संपन्न कराना उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती साबित होगी।