मार्टिनगंज – आजमगढ़ (अमर स्तम्भ) । आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव संजय कुमार पांडेय, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष विवेकानंद पांडेय व तहसील अध्यक्ष मार्टिनगंज संदीप यादव ने मंगलवार को उप जिलाधिकारी मार्टिनगंज रामानुज शुक्ला से मिलकर होली की शुभकामनाएं दी, इस अवसर पर अंग वस्त्र, सम्मान पत्र, व एसोसिएशन की स्मारिका आइडियल इंडिया भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव संजय कुमार पांडेय व प्रदेश अध्यक्ष विवेकानंद पांडेय ने कहा कि आज के परिवेश में उपजिलाधिकारी मार्टिनगंज जैसा कुशल व्यक्तित्व एवं मृदभाषी अधिकारी मिलना बहुत ही मुश्किल है, जिनके द्वारा जनता की समस्याओं को सुनना तथा त्वरित निस्तारण करना एवं एसोसिएशन के पत्रकारों एवं आम जनता को सम्मान देना बहुत ही सराहनीय है। जिसके क्रम में आज उपजिलाधिकारी महोदय का सम्मान किया गया। आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन द्वारा बराबर समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाता है।



Post Views: 108