AMARSTAMBH

उत्तर प्रदेश कल्याणकारी व्यापार मंडल ने भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष का मनाया जन्मदिन

महेश प्रताप सिंह

कानपुर (अमर स्तम्भ)। आज दिनांक 4/03/025 को उत्तर प्रदेश कल्याणकारी व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेश कोरी का जन्मदिन प्रदेश अध्यक्ष संदीप पांडेय के साथ उनके आवास पर जाकर मनाया कल्याणपुर दक्षिणी व्यापार मंडल के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने पगड़ी पहनाकर सम्मान किया। फोटोग्राफर एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रयागराज एवं महामंत्री राजू गौर ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। अल्युमिनियम फैब्रिकेटर एसोशिएसन के अध्यक्ष निजाम अहमद ने छायाचित्र भेंट किया तथा प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद गौतम ने साल ओढ़ा कर सम्मानित किया एवं जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष संदीप पांडेय ने उनके दीर्घायु होने की कामना की एवं मिष्ठान खिला कर बधाई दी। इस अवसर पर संगठन के अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Threads