महेश प्रताप सिंह
कानपुर (अमर स्तम्भ)। शुक्रवार दिनांक 11 अप्रैल 2025 आवास विकास एक उम्मीद केंद्रित कार्यालय में “एक उम्मीद” जन कल्याण सेवा समिति द्वारा आज एक महत्वपूर्ण बैठक में लता देवी को कल्याणपुर विधानसभा अध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा गया। यह नियुक्ति राष्ट्रीय सचिव श्रीमती दीक्षा यादव, राष्ट्रीय सदस्य सुनील त्रिपाठी, के मार्गदर्शन में, जिलाध्यक्ष पवन चौहान (कानपुर ग्रामीण) के नेतृत्व में की गई। लता देवी की समाज सेवा में सक्रिय भूमिका और सामाजिक सरोकारों में निरंतर योगदान को देखते हुए संगठन ने यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है। संगठन को विश्वास है कि वे “एक उम्मीद” के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगी।
इस अवसर पर अमितेश शुक्ला, अंजू प्रजापति, रवि कुमार, पुलकित मिश्रा, उमेश भार्गव, आर्यन शर्मा, लक्ष्मी यादव एवं समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने लता देवी को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं और उनके उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की कामना की।