महेश प्रताप सिंह
कानपुर देहात (अमर स्तम्भ)। एक उम्मीद जन कल्याण सेवा समिति ने संगठन के विस्तार और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सबरिन खान को महिला प्रकोष्ठ, कानपुर देहात का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति समिति की राष्ट्रीय सचिव दीक्षा यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष सीता यादव के नेतृत्व में की गई।इस महत्वपूर्ण अवसर पर सबरिन खान ने अपनी नियुक्ति पर आभार व्यक्त करते हुए कहा “मैं संगठन के इस विश्वास और जिम्मेदारी के लिए आभारी हूँ। महिलाओं के अधिकार, शिक्षा और सशक्तिकरण के लिए मैं हर संभव प्रयास करूंगी, जिससे समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सके।”इस कार्यक्रम में समिति के कई पदाधिकारी, सदस्य और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे, जिनमें चौधरी चरण सिंह (जिला महासचिव), राजेश गौतम (जिला उपाध्यक्ष), महबूब खान (अल्पसंख्यक जिला उपाध्यक्ष) सहित अन्य महत्वपूर्ण सदस्य शामिल थे।
समिति का उद्देश्य:“एक उम्मीद जन कल्याण सेवा समिति” समाज में बदलाव लाने के लिए सतत प्रयासरत है। महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, और सामाजिक उत्थान हमारे मुख्य उद्देश्य हैं, जिनकी दिशा में यह नियुक्ति एक महत्वपूर्ण कदम है।”