AMARSTAMBH

एक उम्मीद NGO कल्याणपुर विधानसभा कार्यकारिणी में शमिल हुए नए सदस्यों का माला पहनकर किया  गया स्वागत 

महेश प्रताप सिंह (डिजिटल हेड) यूपी

कानपुर (अमर स्तम्भ) । आज दिनांक 31 जून आपको बताते चले बहुत कम समय में कानपुर ही नहीं पूरे प्रदेश में एक उम्मीद जन कल्याण सेवा समिति गैर राजनीतिक संगठन ने लोगों के दिलों में अलग स्थान बनाया है समिति की राष्ट्रीय सचिव दीक्षा यादव के सामाजिक कार्यों को देखते हुए जनता इस संगठन से काफी तेजी से जुड़ रही है इसी क्रम  में कानपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष पवन चौहान के नेतृत्व में लता कश्यप (कल्याणपुर विधानसभा अध्यक्ष) ने  संजय दुबे उर्फ पिंटू दुबे को (कोषाध्यक्ष कल्याणपुर वि०स०) पद का दायित्व रोमीत मिश्रा को (प्रवक्ता कल्याणपुर वि०स०) और प्रवीण चंदेल (मीडिया प्रभारी कल्याणपुर वि०स०) व शिवजल कुमार (सचिव कल्याणपुर वि०स०) और राज कुमार कुशवाहा (सदस्य कल्याणपुर वि०स०) पद का दायित्व दिया गया वहीं पूनम (वार्ड अध्यक्ष वार्ड नं०13 पुराना कानपुर ) पद का दायित्व दे कर सम्मान पूर्वक एक उम्मीद संगठन में शामिल किया पत्रकार की बातचीत में विधानसभा अध्यक्ष लता कश्यप ने बताया कि हमारा लक्ष्य एक उम्मीद के कार्यों को जन-जन तक पहुंचना है जिसके लिए पूरी विधानसभा क्षेत्र में एक उम्मीद के पदाधिकरियों को मनोनीत किया जा रहे हैं और बहुत जल्द मजबूत संगठन के साथ हम सभी एक उम्मीद के सामाजिक कार्यों से जनता को लाभ दिलाएंगे जनता द्वारा जो स्नेह और प्रेम हम सभी को प्राप्त हो रहा है उसके लिए हम जनता का आभार व्यक्त करते हैं।

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Threads