महेश प्रताप सिंह
कानपुर (अमर स्तम्भ)। कल्यानपुर पुलिस ने रविवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
पुलिस आयुक्त अखिल कुमार द्वारा नशा, अवैध शराब के खिलाफ चलाया जा रहा अभियान आपरेशन सुदर्शन के क्रम में पुलिस उपायुक्त पश्चिम राजेश कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व मार्ग दर्शन में प्रभारी निरीक्षक कल्यानपुर द्वारा गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर गंगा एन्क्लेव के पीछे से अभियुक्त गणेश सविता उर्फ झीगुर निवासी नौबस्ता बेरी खेड़ा थाना कल्यानपुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तलाशी लेते हुए युवक के कब्जे से 1 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद किया। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक सूर्य प्रकाश दुबे, सचिन भाटी, हेड कांस्टेबल जितेन्द्र प्रताप सिंह, कांस्टेबल मोहित यादव शामिल रहे।