AMARSTAMBH

एयरवाइस मार्शल हरजिन्दर सिंह की प्रतिमा का हुआ अनावरण

महेश प्रताप सिंह (ब्यूरो चीफ/डिजिटल हेड)
कानपुर 26 जनवरी, 2025 (अमर स्तम्भ)।
एयरफोर्स एसोसिएशन मुख्यालय यू०पी० ब्रान्च कानपुर वायुसेना स्टेशन चकेरी, कानपुर नगर में एयरवाइस मार्शल हरजिन्दर सिंह पी०बी०एस०एम०, एम०बी०ई० की प्रतिमा का अनावरण मुख्य अतिथि एयर वाइस मार्शल कपिल राजदान वी०एस०एम० (अवकाश प्राप्त) के कर कमलों द्वारा सम्पन्न हुआ। यह प्रतिमा एयरफोर्स एसोसिएशन मुख्यालय पर स्थापित की गई है। संस्था के अध्यक्ष ग्रुप कैप्टन आर०के० यादव वी०एस०एम० (अवकाश प्राप्त) ने एयर वाइस मार्शल हरजिन्दर सिंह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इनका जन्म 1909 में पंजाब प्रान्त के होशियारपुर जिले में हुआ था। बचपन में 11 वर्ष की उम्र में माता-पिता का देहान्त हो गया था। इनकी शिक्षा बैचलर आफ इंजीनियरिंग की डिग्री मैकलागन इंजीनियरिंग कालेज लाहौर से हुई। और 1932 में भारतीय वायु सेना में ‘हवाई सिपाही’ के रूप में भर्ती हुए और भारतीय वायु सेना के एयरवाइस मार्शल की रैंक तक पहुंचे। 10 वर्ष की सेवा के बाद वर्ष 1942 में उनको कमीशन मिला तथा फ्लाइंग आफीसर के पद पर सुशोभित हुए। 01 जनवरी, 1943 को एम०बी०ई० (मेम्बर आफ आर्डर आफ ब्रिटिश इम्पायर) एवार्ड प्राप्त किया। 1949 में बेस रिपेयर डिपो, कानपुर के कमाण्डिंग आफीसर बने। 1955 आते-आते एक रिकार्ट आर बनाया चे प्रथम एयर आफीसर कमाण्डिंग इन चीफ मेन्टीनेन्स कमाण्ड बनाये गये।

एयर वाइस मार्शल हरजिन्दर सिंह की प्रतिमा की स्थापना व अनावरण कार्यक्रम के लिए एयरफोर्स एसोसिएशन शाखा कानपुर के अध्यक्ष ग्रुप कैप्टन आर०के० यादव का महत्वपूर्ण योगदान रहा इस प्रतिमा की स्थापना वायु सेना मुख्यालय एयरफोर्स एसोसिएशन नई दिल्ली के अध्यक्ष एयर चीफ मार्शल बी०आर० चौधरी अवकाश प्राप्त, एयर मार्शल जगजीत सिंह तथा एयरवाइस मार्शल अमित त्यागी प्रेरणाश्रोत रहे। एयर आफीसर कमाण्डिंग एयर कमोडोर एम०के० प्रवीण वी०एम० तथा मुख्य प्रशासनिक अधिकारी ग्रुप कैप्टन ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव का पूर्ण सहयोग रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के सचिव विंग कमाण्डर सच्चिदानन्द झा ने की, कार्यक्रम का संचालन डॉ० प्रभा यादव नामिनी सदस्य ए०एफ०ए० द्वारा सफलतापूर्वक किया गया।

संस्था के सदस्य फ्लाइंग आफीसर सरनाम सिंह ज्वाइन्ट सेक्रेटरी. वारण्ट आफीसर सी०के०पी० गुप्ता लेखाधिकारी, सार्जेन्ट रामजी यादव उपलेखाधिकारी, एच०एफ०एल० राम प्रसाद, फ्लाइंग आफीसर जितेन्द्र सिंह प्रशासनिक अधिकारी, वारण्ट आफीसर लाम्बा, बी०एन० लाल, वी०के० अग्निहोत्री आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कानूनी सलाहकार की जिम्मेदारी सार्जेन्ट आर०एस० यादव पूर्व लॉ आफीसर (भारतीय रेल) ने निभाई।

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Threads