
संयुक्त किसान मोर्चा के आवाहन पर किसानो ने राष्ट्रपति महोदय के नाम दिया ज्ञापन
ब्यूरो चीफ सुभाष यादव
हिन्दी दैनिक अमर स्तंभ
हाथरस (ब्यूरो रिपोर्ट हिन्दी दैनिक अमर स्तंभ)आज दिनांक २८मार्च को संयुक्त किसान मोर्चा के आवाह्न एवं भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय कार्यालय के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय हाथरस पर धरना प्रदर्शन कर जिलाधिकारी महोदय के द्वारा राष्ट्रपति महोदया के नाम ज्ञापन सौंपा गया।कार्य क्रम में प्रवेश उपाध्यक्ष चौधरी मलिखान सिंह, जिला अध्यक्ष हाथरस सत्यदेव पाठक,आशू चौधरी युवा जिलाध्यक्ष, मण्डल मीडिया प्रभारी शुभास यादव, जिला मीडिया प्रभारी प्रेम गिरि गोस्वामी, जिला सचिव नरेश कुमार यादव, अध्यक्ष जिला संरक्षक मंडल रामबीर सिंह यादव ब्लाक उपाध्यक्ष हसायन धर्मेंद्र बघेल ब्लाक सचिव नितिन कुमार तथा अन्य भारी संख्या में किसान कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सत्यदेव पाठक जिला अध्यक्ष हाथरस।