
बिल्हा विकासखंड से राघवेंद्र सिंह की रिपोर्ट,,,,
शासकीय प्राथमिक शाला केशला एवं संकुल बिल्हा के सयुंक्त तत्वाधान में ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता के उपलक्ष्य में तिरंगा यात्रा रैली निकाली गयी। तिरंगा यात्रा रैली स्कूल से प्रारम्भ होकर पूरे ग्राम केशला का भ्रमण किये। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जनप्रतिनिधि पार्षद श्रीमती विमला मानिकपुरी, अमृतलाल कोशले, शाला प्रबंधन समिति के सदस्य हेमंत सिंह ठाकुर, रामप्रकाश साहू, अशोकदास मानिकपुरी, जगन्नाथ साहू, राजूराम निषाद, ईश्वर प्रसाद चेलके एवं शिक्षक सुरेन्द्र कुमार चेलकर, श्रीमती वंदना जांगड़े, श्यामनाथ बनर्जी, गोपाल पटेल, श्रीमती यामिनी शर्मा, श्रीमती मीना डहरिया, श्रीमती रेखा गायकवाड़, जोसेफ खलखो, मुरारीलाल कौशिक, शैक्षिक संकुल समन्वयक कन्या बिल्हा केशव वर्मा, रिटायर प्रोफेसर आर सी अग्रवाल ( अग्रसेन महाविद्यालय बिल्हा ), शिक्षक चंद्रशेखर यादव, साधराम मरकाम, श्रीमती रेखा साय, सूर्यकान्त कौशिक का विशेष योगदान रहा।आज शास प़थमिक शाला केशला मे तिरंगा यात्रा मे उपस्थिति बच्चों को उत्साहित करते सेना के शौर्य को नमन करते अपनी वीररस की कविता(कवि डाँ चन्द्रशेखर यादव एच एम एम एस पौंसरी)सुनाए तालियो कि आवाज एवं भारत मां की नारो से गुंजने लगे
सिंदूर
सिंदूरी रंग अइसन रंगगे,होगे पाक हर लाली,
व्योमिका सिंह रणचण्डी बनगे,शोफिया बनगे, काली
कहा नदागे ऐटम बम, होगे पोनहा पोनी
पाक म महाभारत करके, आगे हमर दू नोनी
ऐटमबम तो मोदीजी हे, छिदिर बिदिर करवा दिहिस
राजनाथ अऊ अमितशाह,चाऊर कस छरवा दिहिस
के साथ सिंदूर तिरंगा रैली यात्रा का आयोजन सफल हुआ।

हर घर तिरंगा” अभियान हमारा मुख्य उद्देश्य–केशव वर्मा
हर घर तिरंगा” अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक नागरिक में देशभक्ति की भावना को मजबूत करना और भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। इस अभियान के माध्यम से लोगों को अपने घरों और सार्वजनिक स्थानों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है, ताकि भारत की आजादी के जश्न को और भी व्यापक रूप से मनाया जा सके।
देशभक्ति की भावना,,,,,”हर घर तिरंगा” अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों के मन में देशभक्ति की भावना को जगाना है, ताकि वे अपने देश के लिए गर्व महसूस करें।
राष्ट्रीय ध्वज का महत्व,,,,,इस अभियान से भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ती है और लोग तिरंगे को सम्मान देने के लिए प्रेरित होते हैं।
आज़ादी का जश्न,,,,”हर घर तिरंगा” अभियान भारत की आजादी के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में शुरू किया गया था और इसका उद्देश्य लोगों को इस महत्वपूर्ण अवसर को मनाने के लिए प्रोत्साहित करना है।
जन भागीदारी,,,,इस अभियान को सफल बनाने के लिए सरकार ने लोगों से तिरंगा घर लाने और फहराने का आग्रह किया है, ताकि सभी लोग मिलकर इस अभियान में भाग ले सकें।
ध्वज संहिता का पालन,,,,इस अभियान के तहत लोगों को भारतीय ध्वज संहिता का पालन करने के लिए भी प्रोत्साहित किया जाता है, ताकि तिरंगे को सम्मान दिया जा सके।