AMARSTAMBH

गुमशुदा की तलाश, 5 बच्चों की माँ ने छोडा घर

रवेन्द्र जादौन की खास रिपोर्ट

एटा ~  कई कई बच्चों की माँ  पर  आशिकी का शाया  इतना भयावक प्रभाव दिखा रहा है  कि  हर दिन एक दो वायरल खबर तहलका मचाते हुए प्रकाश में  आ ही जाती है। ऐसा ही एक मामला कोतवाली देहात में  उजागर हुआ है। जहां  भारती कुमारी  पत्नी प्रेम पाल  सिंह  निवासी  नगला अहमद पोस्ट मारथर थाना कोतवाली  देहात  में  दर्ज गुमसुदगी के माध्यम से  लिखाया गया है।  प्रार्थना पत्र के अनुसार  भारती  अपने ढाई साल के बच्चे को लेकर  बिना बताये  घर से निकल कर  अन्य कहीं  चली गयी है। काफी तलाशने के बाद भी जब पत्नी का  कोई सुराग नहीं लगा है तो प्रेम पाल सिंह ने पुलिस  की सहायता लेने का मन बनायाऔर  एक लिखित प्रार्थना पत्र  थाना कोतवाली देहात में  प्रस्तुत कर  पुलिस द्वारा पत्नी को ढूंढने की गुहार लगाई है। पुलिस ने  गुमसुदगी दर्ज कर ली है। पुलिस घटना के समस्त बिन्दुओं पर  गहन छान बीन कर भारती को ढूंढने की कोशिश में  लग गयी है। तलाश  जारी है।  

घटना क्रम के अनुसार  शाम होने तक  जब वह घर नहीं   लौटी तो घरवालों को चिंता होने लगी। उन्होंने  भारती को  तलाशने की खूब कोशिश की,लेकिन भारती का  कहीं भी  पता नहीं  चल सका है । प्रेम पाल के  अनुसार पत्नी भारती का पिछ्ले कुछ दिनों से व्यवहार में  परिवर्तन हो गया था।जैसे बात बात पर  नाराज हो जाना, चिडचिडापन, घंटों 8394006840 पर  बात करना, जब उक्त नंबर के बारे में  जानकारी मांगी गयी  तो  क्रोधित होकर जानकारी से मुकर जाना, लगातर बहस करना आदि। जब घर वालों ने गहनता से जानकारी करने का प्रयास किया तो उक्त दिनांक को घर छोड़ने का फ़ैसला  ले लिया और  अपने बच्चे सहित घर छोड़ दिया। पति प्रेम पाल दिल्ली ट्रांसपोर्ट पर  ट्रक  चलाता है। पति की अनुपस्थिति में  पत्नी ने घर छोड़ दिया। जैसे ही पति को  पत्नी द्वारा उठाये कदम की जानकारी मिली पैरों तले जमीन खिसक गयी। होश उड गये। मन में  अनेक प्रकार के विचार,अनहोनी की आशंकये उतपन्न होने लगीं।  जिस समय वेवफा पत्नी  ने अनुचित कदम उठाया पति कमाने बाहर गया हुआ था। पति बाहर रहकर भी सदमे से  उबर  नहीं  पा रहा है। फिर भी मोबाइल फोन से  पत्नी व बच्चे की तलाश करने की पुर जोर कोशिश करने का प्रयास कर रहा है।

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Threads