रवेन्द्र जादौन की खास रिपोर्ट
कार्यवाही की मांग पर अडिग, पूर्ण आश्वासन पर सहमत
एटा/जलेसर ~ समसपुर मार्ग पर स्थित आवास विकास कॉलोनी के निकट गौ माता पर तेजाब डाले जाने की घटना से नाराज बजरंग दल कार्यकर्ताओं द्वारा नाला बाजार पर घंटों तक हंगामा किया गया। खंड विकास अधिकारी, कोतवाली प्रभारी व पशु चिकित्सक के आश्वासन पर बजरंग दल के कार्यकर्ता सहमत होकर लौटे।
घटनाक्रम के अनुसार समसपुर मार्ग पर आवास विकास कॉलोनी के निकट रात्रि में अज्ञात असामाजिक वउपद्रवकारियों द्वारा गौ माता के ऊपर तेजाब डालकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। गौ माता की घायल होने की जानकारी बजरंग दल के जिला संयोजक आकाश गुप्ता को लगी तो वह कार्यकर्ताओं को एकत्रित कर घटना स्थल पर पहुंच गए। घायल गौ वंश को नाला बाजार चौराहे पर ले आए। चौराहे पर घायल गौ वंश को कभी कर नारेबाजी करने लगे। जिसमें पुलिस प्रशासन एवं पालिका प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की गयी। चौराहे पर जाम लगने की जानकारी मिलते ही कोतवाली प्रभारी डा सुधीर राघव, खंड विकास अधिकारी पी एस आनंद व पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर नीरज शुक्ला भी मौके पर पहुंच गए। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को समझा बुझा कर शांत किया। उन्हें आआश्वस्त किया कि तेजाब डालने वालों की पहचान व जानकारी कर कडी कार्यवाही की जाएगी। पूर्ण आश्वासन से सहमत होकर बजरंग दल के कार्यकर्ता अपने निज स्थान पर वापसी कर चले गए।
इस दौरान जिला बजरंग दल अध्यक्ष आकाश गुप्ता, पारस गुप्ता, प्रांशु कुशवाहा, राहुल गुप्ता, कुशल गोयल, लकी मेहरोत्रा, रूपम गुप्ता, रोहित कुमार, नवीन गुप्ता सभासद, झरनैद्र सिंह सभासद पति, ललित कुमार सभासद आदि मौजूद रहे थे।