जयपुर। ग्रेटर वार्ड 28 झोटवाड़ा क्षेत्र के उद्योग नगर पार्क में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी द्वारा पानी की टंकी का भव्य लोकार्पण किया गया। वर्षों से प्रतीक्षित इस सुविधा के शुरू होने से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। स्थानीय नागरिकों ने इसे विकास की दिशा में अहम कदम बताते हुए उपमुख्यमंत्री व प्रशासन का आभार जताया। यह कार्यक्रम पार्षद व चेयरमैन दुर्गेशनंदिनी के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री व सांसद मंजू शर्मा का भव्य स्वागत किया गया।उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कटिबद्ध है आगे कहा कि काफी कार्य हो चुके है तथा कुछ कार्य प्रगति पर हैं। केंद्र सरकार की भी सराहना की।

कार्यक्रम में सांसद मंजू शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र की हर समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। पार्षद दुर्गेशनंदिनी व पार्षद बाबूलाल शर्मा ने भी क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्य करते रहने की बात कही। पूरा कार्यक्रम जनभागीदारी, विकास और राष्ट्रभक्ति की भावना से ओतप्रोत रहा। श्री रामपुरी चंदाबाड़ी विकास समिति ने उपमुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए कॉलोनी की समस्याओं से अवगत कराया।
लोकार्पण के बाद देशभक्ति से ओतप्रोत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस मौके पर दुर्गेशनंदिनी व बाबूलाल शर्मा के साथ साथ अन्य पार्षदगण, मंडल अध्यक्ष क्षेत्रीय निवासी व भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।मातृशक्ति ने भी बढ़चढ़ कर भाग लिया अंत में दुर्गेशनंदिनी ने जनता को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया
