ब्यूरो रिपोर्ट आकाश गौतम
उन्नाव। (अमर स्तम्भ) बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस यात्रा में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से सैकड़ों लोग शामिल हुए। शहर में जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए और पुष्पवर्षा की गई। उन्नाव डीएम गौरांग राठी और पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात करने का आह्वान किया। साथ ही सामाजिक समरसता में उनके योगदान को याद किया है। बाबा साहेब की जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई है। शोभायात्रा में कई आकर्षक झांकियां शामिल थीं। इनमें अंबेडकर के जीवन और संविधान निर्माण में उनके योगदान को दर्शाया गया। ढोल-नगाड़ों की धुन पर युवा नाचते रहे। लोगों ने बाबा साहेब के पोस्टर और झंडे लिए। यात्रा विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। स्थानीय लोगों ने पानी और शरबत की व्यवस्था की। पुलिस और प्रशासन की कड़ी निगरानी में यात्रा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने समानता, शिक्षा और न्याय के लिए संघर्ष किया। एसपी ने उनके विचारों की प्रासंगिकता पर जोर दिया। यात्रा में युवा, महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग शामिल हुए। युवाओं ने सेल्फी लीं और बच्चों ने नारे लगाए। लोगों ने “जय भीम” और “बाबा साहेब अमर रहें” के नारों के साथ समरसता का संदेश दिया।


