
रवेन्द्र जादौन की खास रिपोर्ट
एटा: अवागढ नगर में व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया गया है। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल मिश्रागुट के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा का व्यापार मण्डल अवागढ के शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम रखा गया जिसमें प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा व अन्य वरिष्ठ पदाधिकारीगण मौजूद रहे और अवागढ नगर में पैदल भ्रमण करते हुए व्यापारियों से जनसंपर्क करते हुए टूण्डला रोड स्थित अमन फार्म हाउस पहुंचे जहां नगर में व्यापार मण्डल के पदाधिकारीगण व व्यापारियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
अमन फार्म हाउस पर आगरा लोकसभा क्षेत्र से सासंद व केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो एसपी सिंह भी पहुंचे, सासंद एस पी सिंह बघेल का व्यापार मण्डल अवागढ द्वारा भव्य स्वागत किया गया। सासंद के समक्ष व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों द्वारा अपनी समस्याओं को विस्तार से रखा गया।
कार्यक्रम में प्रोटोकोल के तहत उपजिलाधिकारी जलेसर व सीओ जलेसर भी मौजूद रहे।
व्यापार मण्डल के संयुक्त प्रदेश महामंत्री डाॅक्टर संजीव कुमार वार्ष्णेय, बंटीबाबू, नगर अध्यक्ष विपिन जैन, अनिल चौहान कोषाध्यक्ष, धर्मेन्द्र पाल सिंह (राजू) जिलाउपाध्यक्ष, प्रवेश चन्द्र अग्रवाल चेयरमैन व्यापार मण्डल, रवेन्द्र वार्ष्णेय पूर्व नगर अध्यक्ष, अमित जैन, पंकज गुप्ता , राजा वार्ष्णेय सहित तमाम लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन पंकज गुप्ता एवं प्रदेशयुवा उपाध्यक्ष गणेश वार्ष्णेय की संयुक्त टीम द्वारा किया गया।