
रवेन्द्र जादौन की खास रिपोर्ट
एटा/जलेसर ~ नगर के पौराणिक धर्मस्थल नागेश्वर बगीची पर महंत चंद्र गिरि महाराज के सानिध्य में वीर हनुमान के छठी महोत्सव पर सुंदरकांड का पाठ एवं आकर्षक झांकियां का प्रदर्शन किया गया।
सुंदरकांड का पाठ ठाकुरदास पालीवाल के सुरमयी कंठ से संगीतमय प्रस्तुति 6 बजे से प्रारंभ होकर देर रात तक चला। इस दौरान आकर्षक झांकियों का प्रदर्शन भी किया गया। सजीव झकियों पर मौजूद श्रोता व धर्म प्रेमी मंत्र मुग्ध होकर तालियां बजाते रहे। सुंदरकांड पाठ के उपरांत भंडारे का भी आयोजन भी किया गया।
इस पावन अवसर पर महंत चंद्र गिरी महाराज, विजय कुमार बंसल, अरुण कुमार अग्रवाल, शिवकुमार यादव, देवेश तिवारी, प्रेम सिंह फौजी सहित सैकड़ो धर्म प्रेमी मौजूद रहे थे।
Post Views: 26