महेश प्रताप सिंह (डिजिटल हेड) यूपी
कानपुर (अमर स्तम्भ)। समर्पण केयर फाउंडेशन एवं सुमित्रा सामाजिक संस्थान के तत्वाधान में नोबेल हॉस्पिटल कानपुर के द्वारा पनकी के कछुआ तालाब मे निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें समर्पण केयर फाउंडेशन के अध्यक्ष विनोद शुक्ला द्वारा सभी को स्वास्थ्य शिविर मे लाभ प्राप्त के लिए प्रेरित किया। शिविर में आए मरीजों का चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क चेकअप किया गया। मुफ्त इलाज पाकर लोगों ने राहत की सांस ली। सुबह नौ बजे चिकित्सकों की टीम स्वास्थ्य शिविर में पहुंची। यहां पर आए मरीजों की सबसे पहले चिकित्सकों ने जांच शुरू किया। जांच के दौरान आए मरीजों का सुगर, श्वास, ब्लड प्रेशर, आंखों की जांच, एचआईवी आदि का चेकअप किया गया। नोबेल हॉस्पिटल के डॉक्टर की टीम द्वारा कुल 106 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच व निशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। वही शिविर मे निशुल्क आयुष्मान कार्ड भी बनाये गये। शिविर में पार्षद आरती त्रिपाठी, मंहत देवी दयाल पाठक, विनोद शुक्ला, कौशलेंद्र पांडे, विवेक अग्निहोत्री, अतुल तिवारी, संजू शुक्ला, धर्मेन्द्र तिवारी, जीतेन्द्र श्रीवास्तव, अरूण कुशवाहा, सचिन, क्षमा त्रिपाठी, आदित्य तिवारी, नीरज शर्मा, अनुराग शर्मा, नीरज मिश्रा, वेद मिश्रा, रमाकांत मिश्रा, पूनम गुप्ता, नरेन्द्र, अभिषेक शुक्ला, दया शंकर शर्मा एवं पनकी के वरिष्ठ लोग मौजूद रहे।

