AMARSTAMBH

नेशनल शुगर मिल को ऑटो नोमस मॉडल बनाए जाने का शर्करा संस्थान संस्था संघ ने किया विरोध

(राष्ट्रीय महामंत्री मुकेश सिंह को दिया ज्ञापन)

महेश प्रताप सिंह (डिजिटल हेड) यूपी

कानपुर (अमर स्तम्भ) । नवीन मार्केट स्थित प्रधान कार्यालय में सरकारी कर्मचारी राष्ट्रीय परिषद के महामंत्री मुकेश सिंह को राष्ट्रीय शर्करा संस्थान कल्याणपुर कानपुर के प्रतिनिधि मंडल ने भारत सरकार से स्वत संस्थान बनाए जाने हेतु एक आग्रह पत्र दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शर्करा संस्थान कल्याणपुर भारत सरकार का एकमात्र महत्वपूर्ण प्रशिक्षण अनुसंधान एवं सलाहकार संस्थान है शर्करा उद्योग के लिए नीति निर्माण और तकनीकी सहायता प्रदान करता है बल्कि पूरे देश में गन्ना किसानों एवं चीनी कारखानों के लिए एक मार्गदर्शक की भूमिका भी निभाते हैं। संस्थान प्रबंधन द्वारा गोपनीय तरीके से राष्ट्रीय शर्करा संस्थान के वर्तमान केंद्रीय स्वरूप को बदलकर ऑटो नोमस बनाए जाने से राष्ट्रीय शर्करा संस्थान के वर्तमान केंद्रीय स्वरूप को कर्मचारियों के भविष्य सेवा शर्तों और उनके अधिकारों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा जिससे कर्मचारियों में अत्यधिक रोशन व्याप्त है। साथ ही संस्थान के स्वरूप में परिवर्तन होने से इसका दूरगामी प्रतिकूल असर देश की नेशनल शुगर मिलों पर एवं किसानों की भलाई तथा बहुत कम फीस में पढ़ने वाले गरीब छात्राओं के भविष्य पर भी पड़ेगा। राष्ट्रीय शर्करा संस्थान कर्मचारी संघ जो कि भारतीय मजदूर संघ एवं सरकारी कर्मचारी राष्ट्रीय परिषद से संबंधित एक पंजीकृत श्रम संगठन है जो कि संस्थान को ऑटो नोमस करने की प्रक्रिया का घोर विरोध करता है हम राष्ट्रीय शर्करा संस्थान के संबंध सदस्य यह विश्वास रखते हैं कि सरकारी कर्मचारी राष्ट्रीय परिषद हमेशा की तरह संस्थान के कर्मचारियों के हितों की रक्षा में अपनी अग्रणी भूमिका निभाएगा इस दौरान राष्ट्रीय महामंत्री मुकेश सिंह ने कहा कि जल्द ही राष्ट्रीय परिसंघ केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से पत्र भेजकर इस विषय को उठेगी एवं दिल्ली में प्रतिदिन मंडल भी केंद्रीय मंत्री से मुलाकात करेगा, इस दौरान ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से अजीत कुमार, अरविंद कुमार सविता, राष्ट्रीय शर्करा संस्थान संस्थान के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे उक्त जानकारी भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ के मीडिया प्रभारी अभय मिश्रा ने दी।

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Threads