AMARSTAMBH

पनकी पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान 03 आरोपियों को किया गिरफ्तार

महेश प्रताप सिंह (ब्यूरो चीफ/डिजिटल हेड)

कानपुर (अमर स्तम्भ)। पुलिस आयुक्त अखिल कुमार के निर्देशन में अनारण हेतु शेष अभियोगो में वांछित/इनामियाँ अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस उपायुक्त पश्चिम राजेश कुमार सिंह, अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम एवं सहायक पुलिस आयुक्त पनकी के निर्देशन पर प्रभारी निरीक्षक मानवेन्द्र सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान तीन आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम धीरेन्द्र पुत्र भगत सिंह निवासी गुजैनी, संजू सिंह पुत्र स्व दीवान सिंह निवासी जमुई थाना पनकी, छंगे पुत्र नथोली निवासी दिबियापुर हाल पता कच्ची झोंपड़ी मछली मंडी गंगागंज थाना पनकी बताया है। पकड़े गये अभियुक्तों को धारा 170/126/135 बीएनएसएस मे गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्यावाही की गई। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक मानवेन्द्र सिंह, उप निरीक्षक सत्यपाल सिंह, उपनिरीक्षक यूटी सत्यम मौर्य, दुर्गेश शुक्ला, अफरोज अहमद, हेड कांस्टेबल विवेक कुमार, कांस्टेबल हरिओम शामिल रहें।

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Threads