AMARSTAMBH

पनकी पुलिस ने चेकिंग के दौरान 06 आरोपियों को किया गिरफ्तार

महेश प्रताप सिंह
कानपुर (अमर स्तम्भ)।
पुलिस आयुक्त अखिल कुमार के निर्देशन में अनारण हेतु शेष अभियोगो में वांछित/इनामियाँ अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस उपायुक्त पश्चिम दिनेश त्रिपाठी, अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम एवं सहायक पुलिस आयुक्त पनकी के निर्देशन पर प्रभारी निरीक्षक मानवेन्द्र सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान 06 युवको को गिरफ्तार किया गया। पुलिस की पूछताछ में आरोपियो ने अपना नाम योगेश सिंह, युवराज सिंह,देवेन्द्र सिंह, विनोद कुमार, आदित्य कुमार, आजाद बताया हैं। पकड़े गये अभियुक्त को धारा 170/126/135 बीएनएसएस मे गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्यावाही की गई। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक मानवेन्द्र सिंह, उप निरीक्षक निखिल कुमार शर्मा, अमित कुमार, सगीर मोहम्मद, दुर्गेश शुक्ला, अमित सिंह,शरद कुमार, महिला उप निरीक्षक सुरभि यादव, हेड कांस्टेबल वरियार सिंह शामिल रहे।

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Threads