पप्पू यादव
कानपुर (अमर स्तम्भ)। भाजपा नेता जीत प्रताप सिंह के आवास पर होली के पावन पर्व पर समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र के अलावा कानपुर नगर से विभिन्न समुदाय के लोगों ने जीत प्रताप सिंह के आवास मोती झील में आकर रंगोत्सव के कार्यक्रम को बड़े धूमधाम से मनाया एक दूसरे को अबीर गुलाल और रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। आगंतुकों के लिए चाय नाश्ते से लेकर भोजन आदि की व्यवस्था भी थी। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व जिला मंत्री भाजपा कमल तिवारी , राजकिशोर यादव (पार्षद) , आलोक पांडे (पार्षद) , जितेंद्र सचान (पूर्व पार्षद) , अभिनव महाराज (कथावाचक) , अजय भदौरिया ,शशी राज सिंह , जया शुक्ला (प्रदेश उपाध्यक्ष विश्व हिंदू महासंघ) , सावित्री ,भूपेन्द्र सिंह , टीकम सिंह , आशीष कुशवाहा , आकाश दुबे , अंकित , दिनेश सिंह , अरविंद रावत , रवि सेंगर , सैंडी ठाकुर , नीरज सिंह , वरुण गुप्ता , सुरेश गुप्ता , रोहन , मोहन सिंह ,विनोद भदौरिया , नितिन , अरविंद एवम लोकसभा अकबरपुर के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। पार्टी कार्यकर्ताओं के अलावा समाजसेवियों ने इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। बीजेपी के युवा नेता जीत प्रताप सिंह ने कार्यक्रम में आए हुए सभी लोगों को अबीर गुलाल लगाकर उन्हें होली की शुभकामनाएं दी।