AMARSTAMBH

रतनपुर में निशुल्क चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन 

महेश प्रताप सिंह (डिजिटल हेड) यूपी

कानपुर (अमर स्तम्भ)। गुरुवार को समर्पण केयर फाउंडेशन एवं सुमित्रा सामाजिक कल्याण संस्थान के तत्वाधान में नोबेल हॉस्पिटल कानपुर के द्वारा पनकी के रतनपुर में नीलेश्वर पार्क डूडा कॉलोनी नीम चौराहा पर निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें समर्पण केयर फाउंडेशन के अध्यक्ष विनोद शुक्ला द्वारा सभी को स्वास्थ्य शिविर मे लाभ प्राप्त के लिए प्रेरित किया।  विकास मोर्चा के महामंत्री कौशलेंद्र पांडे द्वारा लोगों को शिविर में आने के लिए प्रेरित किया। अध्यक्ष विनोद शुक्ला ने बताया कि नोबेल हॉस्पिटल के कुशल डॉक्टरों की टीम द्वारा शुगर बीपी डायबिटीज टीवी का सफलतापूर्वक 96 लोगों को शारीरिक परीक्षण, आंखों का परिक्षण एवं एचआईवी का परीक्षण किया गया। प्रदेश अध्यक्ष अंकिता मिश्रा द्वारा सभी स्वास्थ्य लाभ लेने वाले लोगों को बधाइयां दिया। वार्ड 57 पार्षद आरती त्रिपाठी ने सभी को स्वस्थ रहने की शुभकामनायें दिया। इसमें  कोषाध्यक्ष संजू शुक्ला, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी, लोकेश सिंह परिहार, जीतेन्द्र श्रीवास्तव, अरुन कुशवाहा, सचिव क्षमा त्रिपाठी, आदित्य तिवारी, नीरज मिश्रा, रमाकांत मिश्रा, पूनम गुप्ता, नरेंद्र एवं पनकी के वारिष्ठ लोग उपस्थित रहे। 

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Threads