
रवेन्द्र जादौन की खास रिपोर्ट उ
एटा -राजकीय पशु चिकित्सालय पर विश्व पशु चिकित्सा दिवस मनाया गया। इस महत्वपूर्ण दिवस के उपलक्ष्य में उपमुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ नीरज कुमार के नेतृत्व में पशु चिकित्सक समूह द्वारा पालतू पशुओं को वैक्सीनेशन किया गया। चिकित्सकों ने लगभग 55 से अधिक पालतू पशुओं का एंटी रैबीज वैक्सीनेशन किया गया है। पशु चिकित्सकों ने कुत्तों के रखरखाव व स्वास्थ्य सम्बंधित जानकारी प्रदान की। विश्व पशु स्वस्थ्य दिवस के अवसर पर जलेसर के राजकीय पशु चिकित्सालय पर पहुंच कर पशु मालिकों ने अपने पालतू जानवरों को वैक्सिसिनेशन करा कर जानवरों सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी हासिल की। साथ ही पालतू जानवरों को पेट के कीड़ों सम्बंधित दवाइयां मुफ्त में प्राप्त कीं। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम स्थल पर पशु चिकित्सा अधिकारी डा सुचिन्द्र सिंह सिकरवार ,पशु चिकित्सा अधिकारी डा दीपक सिंह गहलोत, डा दिनेश सिंह गहलोत, सतेन्द्र कुमार आदि ने उपस्थित रहकर सहभागिता निभाने का प्रयास किया।