जे पी शर्मा / स्थानीय संपादक दैनिक अमर स्तम्भ
जयपुर – झोटवाड़ा।
विश्व सनातन संघ की एक विशेष बैठक नागा शिव हनुमान मंदिर धाम, लाल दास की बगीची, कांटा झोटवाड़ा में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय संरक्षक विष्णु दास महाराज ने की, जिसमें संगठन विस्तार को लेकर महत्त्वपूर्ण निर्णय लिए गए। संरक्षक के दिशा-निर्देशों एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों डॉ. राकेश वशिष्ठ (राष्ट्रीय महासचिव), जेपी शर्मा (राष्ट्रीय सलाहकार), प्रभात शर्मा (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष) और हनुमान स्वामी की अनुशंसा पर आशुतोष त्रिपाठी को प्रदेश महासचिव (गौ रक्षा प्रकोष्ठ) तथा दीपक त्रिपाठी को प्रदेश मीडिया प्रभारी, उत्तर प्रदेश नियुक्त किया गया। इस अवसर पर चन्द्रभान शर्मा (राष्ट्रीय अध्यक्ष), संगीता शर्मा (महिला अध्यक्ष), शंभू दयाल शर्मा (राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी), भीम कुमार कुशवाहा (कोषाध्यक्ष), अंकित शर्मा, रुपेन्द्र शर्मा, मनोज शर्मा (मैनपुरी), वेणीराम उनियाल (उत्तराखंड प्रभारी), रुद्र प्रताप सिंह राठौड़ (प्रदेश अध्यक्ष, राजस्थान), रतन महाराज (राष्ट्रीय सचिव – धर्म प्रचारक) और गोपाल चतुर्वेदी (उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी) सहित अन्य सदस्यों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।
आशुतोष त्रिपाठी और दीपक त्रिपाठी ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट करते हुए संगठन के उद्देश्यों की पूर्ति हेतु समर्पण भाव से कार्य करने का संकल्प लिया।
यह बैठक संगठन की मजबूती और सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण रही।
