AMARSTAMBH

शौच को जा रही बुजुर्ग महिला का काल बना आवारा सांड। पटक कर मार डाला। 

रवेन्द्र जादौन की खास रिपोर्ट 

एटा/जलेसर ~ तहसील क्षेत्र अन्तर्गत थाना कोतवाली शकरौली के ग्राम  काजीपुर बदनपुर में  सुबह बुजुर्ग महिला  द्रोपा देवी  पत्नी सोरन सिंह  उम्र 72 वर्ष  शौच हेतु  घर से निकल कर  खेतों की ओर चली जा रही थी।अचानक आवारा सांड ने  बुजुर्ग महिला को अपना निशाना बना कर हमला कर दिया। सांड ने बुजुर्ग महिला को  उठा उठा कर पटक दिया। बुजुर्ग महिला  सांड के हमले को सहन न कर सकी और गिरते ही प्राण पखेरू  उड़ गए। जैसे ही  परिवार वालों को  सांड के हमले में बुजुर्ग महिला की मौत की खबर लगी  सभी हतप्रभ  रह गये। परिवार में  कोहरा मचा हुआ है, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। आनन फानन में  सभी ग्राम वासी एकत्रित हो गए और क्षेत्रीय पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गयी  और  बुजुर्ग महिला के  शव का पंचनामा भर  कर दाह संस्कार हेतु  समझाया।  मुकेश यादव  जिला पंचायत सदस्य  घटना स्थल पर पहुंच गये और  परिवार वालों के साथ आवारा सांड को पकडवा कर  दूर भिजवाने  की मांग की  इसके बाद ही बुजुर्ग महिला का दाह संस्कार करने के लिए  सहमति दी है। ग्रामीण लोगों का कहना है कि गांव में  आवारा सांड ने पहले भी कई  लोगों की जान ले ली है। कई लोगों को जख्मी कर दिया है। आज तक आवारा व छुट्टे गौ वंशों  ने गांव में  उत्पात मचा रखा है। कुछ लोग  जानवरों को मारने की बात कर रहे थे। आवारा सांड  गाय भेंस को चारा भी नहीं खाने देते हैं। कोई सुनने वाला भी नहीं है। 

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Threads