महेश प्रताप सिंह (ब्यूरो चीफ/डिजिटल हेड)
कानपुर (अमर स्तम्भ)। कानपुर (अमर स्तम्भ)। बुधवार को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम मंदिर अयोध्या के प्राण प्रतिष्ठा के 1 वर्ष पूर्ण होने पर खिचड़ी भोज कार्यक्रम सराय मीता चौराहा राष्ट्रीय शिक्षा स्कूल पर आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि विधायक सुरेंद्र मैथानी, सदस्य विधान परिषद अरुण पाठक एवं प्रभारी नारामऊ चन्द्रमणि चौबे ने भंडारे का शुभारंभ किया। विशाल खिचड़ी भोज का आयोजन पुनीत शुक्ला द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में अनूप पचौरी छोटू त्रिपाठी प्रदेश भाजपा युवा मंत्री मंडल अध्यक्ष विजय पटेल लाखन सिंह चंदेल आयुष वर्मा अरुण त्रिपाठी संदीप तिवारी राजेश चौहान दिनेश सिंह अन्य कार्यकर्ता एवं आम जनमानस उपस्थित रहा।
Post Views: 7