ब्यूरो रिपोर्ट आकाश गौतम
उन्नाव। (अमर स्तम्भ) समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सांसद रामजीलाल सुमन पर हुए हमले के विरोध में प्रदर्शन किया। सपा जिलाध्यक्ष राजेश यादव वा पूर्व जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचे। पूर्व सांसद अन्नू टंडन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह हमला लोकतंत्र और सामाजिक न्याय पर हमला है। कार्यकर्ताओं ने डीएम ऑफिस के बाहर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने “हमलावरों को गिरफ्तार करो” और “दलितों पर अत्याचार बंद करो” जैसे नारे लगाए। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि प्रशासन हमलावरों को बचा रहा है। राष्ट्रपति को भेजे ज्ञापन में हमले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की गई है। राजेश यादव ने कहा कि दोषियों को सजा मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा। अन्नू टंडन ने कहा कि यह सामाजिक न्याय और संविधान की रक्षा की लड़ाई है। प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा। जिलाधिकारी ने सपा प्रतिनिधिमंडल से मिलकर जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। सपा कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर प्रदेश स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।
