AMARSTAMBH

सर्व सम्मति से पिंकेश लोधी बने क्षेत्रीय नेता 

रवेन्द्र जादौन की खास रिपोर्ट

एटा/जलेसर ~  श्रीमती  लौंगश्री देवी इंटर कॉलेज के  प्रबंधक पिंकेश लोधी को लोधी समाज के मुखिया के रूप में एवं सर्व सम्मति से क्षेत्रीय नेता  के रूप में स्वीकार किया गया है। मुसियार रोड जलेसर में लोधी समाज की एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में  क्षेत्र के  तमाम  गणमान्य नागरिकों ने बढ चढ हिस्सा लिया है। बैठक की अध्यक्षता रोहन सिंह वर्मा पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजपा ने की। बैठक का संचालन प्रॉपर्टी डीलर पुष्पेंद्र राजपूत शंकरगढ़ ने किया।

 बैठक के संयोजक भीकम  सिंह नेताजी घड़ी रामलाल रहे। बैठक में लोधी समाज के सैकड़ो लोगों ने सहभागिता की।

 बैठक में वक्ताओं ने समाज की शिक्षा के साथ-साथ समाज को संगठित होने पर विशेष बल दिया। मुख्य वक्ता के रूप में  पिंकेश लोधी ने बताया के जलेसर विधानसभा में 50000 से अधिक लोधी समाज का मतदाता होने के बाद भी समाज को राजनीति में राजनैतिक सहभागिता नहीं मिलती जो विचारणीय है। आगे लोधी नेता ने कहा के समाज की इतनी बड़ी संख्या  विधानसभा पर होने के बाद भी हमारे समाज को वह सम्मान एवं अधिकार नहीं मिल पाता है। जिसका समाज हकदार है। अन्य वक्ताओं में भीकम सिंह नेताजी ने समाज का क्षेत्रीय नेता बनाने का प्रस्ताव भी बैठक में रखा बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने सर्वसम्मति से पिंकेश लोधी  को अपना क्षेत्रीय नेता चुनकर तालिया की गड़गड़ाहट से स्वागत किया।  पिंकेश लोधी को क्षेत्रीय नेता चुनने पर समाज में काफी हर्ष है बैठक में उपस्थित लोगों ने क्षेत्रीय नेता चुने जाने के बाद फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।

 इस अवसर पर प्रमुख रूप से पुष्पेंद्र राजपूत प्रॉपर्टी डीलर, श्यामवीर सिंह लोधी, यशपाल सिंह लोधी, महेंद्र सिंह लोधी, लक्ष्मण सिंह लोधी, भगवती राजपूत, लेखपाल सिंह, गीतम सिंह लोधी, नरोत्तम सिंह लोधी, लोकेंद्र पाल राजपूत, पप्पू राजपूत, शीश पाल सिंह,नरेंद्र लोधी, प्रदीप लोधी  धर्मेंद्र लोधी, तेजपाल सिंह राजपूत, रामकुमार लोधी, बहादुर सिंह लोधी एवं  समाज के सैकड़ो लोधी समाज के लोग उपस्थित रहे।

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Threads