AMARSTAMBH

होली मिलन समारोह में शामिल हुए अनेक प्रजापति समाज के योद्घा

रवेन्द्र जादौन की खास रिपोर्ट
एटा/ जलेसर – होली में  गले मिलने की विशेष  परंपरागत व्यवहार  निभाने का अनुसरण  पुराने समय में बहुत महत्वपूर्ण माना जाता था। हमारे पूर्वज संपूर्ण वर्ष  में उत्पन्न  गिले शिकवे भुलाकर गले मिल कर दूर करने का प्रयास किया जाता था।  आज उसी परंपरावादी  व्यवस्था को  बरकरार रखने के लिए  प्रजापति समाज सेवा  समिति के नेतृत्व में होली मिलन समारोह का आयोजन  गायत्री  मैरिज होम के  सभागार कक्ष में  आयोजित किया गया। इस आयोजन में  एटा, अलीगढ, हाथरस, फिरोजाबाद आगरा के  प्रभारी, पदाधिकारी  सहभागिता निभाने हेतु पधार कर क्षेत्रीय प्रजापति समाज को जागरूक करने हेतु  अपना योगदान  प्रदान करने का फैसला लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ  महाराजा दर्ज प्रजापति की प्रतिमा  के  समक्ष दीप प्रज्वलित कर व  पुष्पहार भेट  कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भूरी सिंह प्रजापति (सेवा निवृत्त अध्यापक), प्रमुख विशिष्ट अतिथि संजीव दिवाकर(विधायक),बी एल कुशवाह(महामंत्री पिछला वर्ग प्रकोष्ठ बृज क्षेत्र), रमेश  चन्द्र प्रजापति(अध्यक्ष प्रजापति संगठन उ प्र),सरोज  कुमार वरिष्ठकोषाधिकारी एटा, राम प्रकाश गोला पूर्व पेशकार  ए डी एम एटा,  शरद कुमार बाज संभाग प्रभारी विश्व हिंदू महासंघ, देवकी नन्दन  गोला प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय प्रजापति महासभा, श्रीमती राजकुमारी गोला पूर्व प्रतिनिधि माटी कला वोर्ड, नीलम प्रजापति प्रदेश अध्यक्ष  राष्ट्रीय महासभा,   महेन्द्र सिंह प्रजापति  प्रदेश सचिव राष्ट्रीय प्रजापति महासभा, केदारी लाल अध्यापक उपाध्यक्ष प्रजापति सेवा समिति,  अक्षय प्रजापति निदेशक पूर्णिमा ट्रेडर्स अलीगढ़,  मदुरा सिंह प्रजापति, दिनेश कुमार अवागढ, पवन कुमार प्रजापति व मनोज कुमार प्रजापति आदि समस्त आगन्तुक बन्धुओं  का स्वागत  सत्कार  साफा(पगडी),पुष्पहार  व अंग वस्त्र भेंट कर किया।कार्यक्रम का कुशल संचालन  रवेन्द्र जादौन पत्रकार एवं विवेक प्रजापति ने संयुक्त टीम बनाकर किया। वक्ताओं ने सहभागिता निभा कर कार्यक्रम में  भरपूर योगदान दिया और  उपस्थित  सैकड़ों  प्रजापति समाज के जानकार सिपाहियों का उत्साह वर्धन किया, सभी वक्ताओं ने अपने उद़्वोधन में  शिक्षा के क्षेत्र में  जरूरी  जानकारी देते हुए प्रजापति समाज को जागरूक करने का विशेष आह्वान किया। अन्त में  स्वल्पाहार वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया। 

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Threads