हर्षोल्लास के साथ मनाई गई महावीर जयंती ================

मनेंद्रगढ़ हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को महावीर जयंती मनाई जाती है। इस साल महावीर जयंती 03 अप्रैल को मनाई गई। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर महावीर स्वामी का जन्म बिहार के कुंडग्राम में हुआ था। भगवान महावीर के बचपन का नाम वर्धमान था। भगवान महावीर जैन धर्म के चौबीसवें और अंतिम तीर्थकर माने जाते है। इन्होंने लोगों को हमेशा सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया था। भगवान महावीर स्वामी के जन्मदिन को लोग महावीर जयंती के रूप में मनाते है। 30 वर्ष की आयु में इन्होंने राज महलों के सुख को त्याग कर सत्य की खोज में जंगलों की ओर चले गए। घने जंगलों में रहते हुए इन्होंने बारह वर्षों तक कठोर तपस्या की, जिसके बाद ऋजुबालुका नदी के तट पर साल वृक्ष के नीचे उन्हें कैवल्य ज्ञान की प्राप्ति हुई थी।

भगवान महावीर ने समाज के सुधार और लोगों के कल्याण के लिए उपदेश देना शुरू कर दिया था। उन्होनें अपने उपदेशों में सत्य, असत्य, अहिंसा, अपरिग्रह और ब्रह्मचर्य पर बहुत अधिक जोर दिया था और साथ ही अहिंसा परमो धर्म: के संदेश को भी लोगों तक फैलाया था।

महावीर जयंती के उपलक्ष में मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना की गई तत्पश्चात विशाल शोभायात्रा श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर से शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए श्री शांतिनाथ जिनालय मंदिर तक गई एवं वहां श्री जी का अभिषेक पूजन किया गया शोभा यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया एवं पूरा शहर जियो और जीने दो के नारे से गुंजायमान हुआ। एवं संध्या को विशेष महा आरती का आयोजन श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर प्रांगण में किया गया। इस दौरान जैन समाज के अनुयाई बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

उपकार केशरवानी जिला प्रमुख मनेंद्रगढ़ /कोरिया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

स्वर्ग नहीं बनता सियासी घोषणा पत्रों से*कस्मे वादे,प्यार वफ़ा सब वादे हैं वादों का क्या।

*स्वर्ग नहीं बनता सियासी घोषणा पत्रों से* जलेसर संवाददाता रवेन्द्र जादौन की ख़ास रिपोर्ट दैनिक अमर स्तम्भ एटा-अठारहवीं लोकसभा केलिए मतदान से पांच...

अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन आगरा,पुलिस महानिरीक्षक अलीगढ़ परिक्षेत्र अलीगढ़ एवं पुलिस अधीक्षक कासगंज द्वारा लोकसभा चुनाव-2024 को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु महत्वपूर्ण बैठक।

कासगंज-अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन आगरा,पुलिस महानिरीक्षक अलीगढ़ परिक्षेत्र अलीगढ़ एवं पुलिस अधीक्षक कासगंज द्वारा लोकसभा चुनाव-2024 को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु महत्वपूर्ण बैठक।...

अग्निशमन सेवा सप्ताह के अंतर्गत अग्नि सुरक्षा का दिया गया प्रशिक्षण

पप्पू यादव (ब्यूरो प्रमुख) यूपी कानपुर (अमर स्तम्भ) /अग्निशमन सेवा सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत लाटूश रोड फायर स्टेशन के अधिकारी के चंद्रा द्वारा लाटूश...

Related Articles