*बेला थाना पुलिस ने दो लोगों को शांति भंग में गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा*
■ *पुलिस अधीक्षक चारू निगम व सीओ बिधूना अशोक कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत बेला थानाध्यक्ष सुधीर कुमार भारद्वाज के निर्देशन में एसआई अशोक कुमार ने की कार्रवाई*
घनश्याम सिंह
दैनिक अमर स्तम्भ ब्यूरो
औरैया
बेला थाना पुलिस ने दो लोगों को शांति भंग में गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।।
बेला थानाध्यक्ष सुधीर कुमार भारद्वाज ने बताया कि
पुलिस अधीक्षक चारू निगम व सीओ बिधूना अशोक कुमार के निर्देशन में शान्ति व्यवस्था के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत उप निरीक्षक अशोक कुमार के द्वारा अभियुक्त चंद्रशेखर उर्फ अक्षय पुत्र विनोद कुमार तथा प्रताप उर्फ भूरा पुत्र लल्लू प्रसाद निवासीगण अलीपुर थाना बेला जनपद औरैया को अंतर्गत शान्ति भंग धारा 151 सीआरपीसी में गिरफ्तार कर न्यायालय बिधूना भेजा गया।।