कानपुर मंडल द्वारा अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर आज एक चिंतन संगोष्ठी बिजली मजदूर यूनियन के कार्यालय बिजलीघर परेड, कानपुर में आयोजित की गई

मुकेश कुमार (मंडल ब्यूरो)
कानपुर (अमर स्तम्भ) /
महामंत्री योगेश ठाकुर एवं स्वागताध्यक्ष एल0 आई0 सी0 कर्मचारी यूनियन के राष्ट्रीय महामंत्री रघुबीर सिंह ने मुख्य अतिथि आयकर अधिकारी एवं मंडल संरक्षक शरद प्रकाश अग्रवाल के साथ विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ केंद्रीय नेता रमाकांत गुप्ता का माल्यार्पण कर स्वागत करते हुये राष्ट्रीय संगठन सचिव तारणी पासवान का मई दिवस का शुभकामना सन्देश पढ़कर सुनाया।
वक्ताओं ने कहा कि भारत में मजदूरों के अधिकारों के लिये गैर राजनैतिक संगठन के रूप में हिन्द मजदूर सभा का गठन वर्ष 1948 में हुआ था। विश्व में वर्ष 1886 में हुए शिकागो सम्मेलन में मजदूर हितों के कानूनों को वर्ष 1889 में लागू किया गया था। वर्तमान में लगभग 80 देशों में आज विश्व श्रमिक दिवस मनाया जाता है। भारत के 12 राज्यों ने मजदूर दिवस को सम्मान देते हुये अवकाश घोषित किया हुआ है। भारत में आज भी मजदूर हितों की रक्षा हेतु अनेक कानूनों को सख्ती से लागू किया जाना बाकी हैं। जिसके लिये हिन्द मजदूर सभा के साथ अन्य श्रमिक संघ संघर्षरत है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता रफीक अहमद, संचालन रमा शंकर तथा संयोजन केस्को नेता आर0 एस0 मिश्रा द्वारा की गई। उक्त गणमान्य लोगों के अलावा कोषाध्यक्ष राजकुमार, संजय बलानी, राम भरोसे, आर0 एस0 यादव, सत्य नारायण, वीरेंद्र यादव, अभिषेक प्रताप सिंह, गौरव महाजन, सतीश कुमार, आरिफ अन्सारी, राम संजीवन, अनुराग पासवान सहित भारी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्यगण मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

नगला धनी में रात्रि में महिलाओं ने मौके पर जाकर रोका अवैध खनन।

नगला धनी में रात्रि में महिलाओं ने मौके पर जाकर रोका अवैध खनन। सूचना के बाबजूद न जलेसर पुलिस पहुंची और न प्रशाशन सन्त...

ग्राम हरनपुर में किसानों की जमीन पर वन विभाग पर कर रहा है अवैध रूप से खड्डे भारतीय किसान यूनियन टिकैत के नेता और...

ब्यूरो चीफ सुभाष यादव हाथरस /दादो (हिन्दी दैनिक अमर स्तंभ) आज भारतीय किसान यूनियन की पंचायत दादो थाना के गांव हरनपुर कलां में तहसील...

*लखनऊ दूरदर्शन के वंशमोर कार्यक्रम में रिकॉर्डिंग के बाद दोनो कवियों का सिकंदरा राऊ तहसील परिसर में जोर दार फूल मालाओं से स्वागत

ब्यूरो चीफ सुभाष यादव हाथरस / सिकंदराराऊ(हिन्दी दैनिक अमर स्तंभ हाथरस) भाईचारा सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष कवि महेश यादव संघर्षी व श्रेष्ठ शायर...

Related Articles