प्रदेश भर से जुटें समाजसेवी, यादव महासभा की चिंतन बैठक संपन्न

अमर स्तम्भ संवाददाता
कानपुर। यादव समाज की वर्तमान स्थिति और भावी रणनीति पर चिंतन तथा यादव महासभा की प्रदेश इकाई के पुनर्गठन के लिए प्रदेश भर के समाज सेवियों ने आज कानपुर में चिंतन बैठक की। यह जानकारी अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अनुराग यादव ने दी।
उन्होंने बताया कि प्रदेश में लगभग 1 वर्ष बाद अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा के नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति की गई है। कप्तान सिंह यादव को उत्तर प्रदेश का नया अध्यक्ष बनाया गया है। प्रदेश अध्यक्ष कप्तान सिंह यादव की अध्यक्षता में यादव महासभा को एक बार फिर नई सिरे से सक्रिय करने के लिए पूर्व प्रदेश पदाधिकारियों और मंडल प्रभारियों की बैठक मनोज इंटरनेशनल होटल में संपन्न हुई।
नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष कप्तान सिंह यादव ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आये हुए पदाधिकारियों से यादव समाज की वर्तमान राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक स्थिति पर विचार विमर्श के साथ- साथ जिला स्तर से प्रदेश स्तर तक संगठनात्मक ढांचे को पुनर्गठित करने के लिए अनुभव साझा किए। साथ ही संगठन को मजबूत बनाने के लिए विचार विमर्श किया। बैठक का संचालन यादव महासभा के पूर्व प्रदेश महासचिव अशोक यादव ने किया।
बेठक को मुख्य रूप से पूर्व प्रदेश महासचिव जगबीर सिंह यादव, पूर्व प्रदेश महासचिव सी एल यादव, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष लाल बहादुर यादव,पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव, राष्ट्रीय सचिव मनोज यादव, पूर्व युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विजय यादव, यादवेन्द्र सिंह यादव, पूर्व प्रदेश सचिव जगनायक सिंह यादव, चुनाव विश्लेषक ओपी यादव, महिला नेत्री आशा यादव, प्रभा यादव आदि ने संबोधित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

चाँदी में ऐतिहासिक तेज़ी 90800 रू के उच्चतम शिखर पर

महेश प्रताप सिंह (ब्यूरो चीफ) कानपुर (अमर स्तम्भ) / उत्तर प्रदेश ज्वेलर्स एसोसिएशन के प्रदेश महामंत्री पुष्पेंद्र जायसवाल एवं प्रदेश अध्यक्ष मुकुल वर्मा ने...

18 मई को भगत नामदेव हाल में टसन पंजाबीयो दा बैसाखी संस्कृति कार्यक्रम का आयोजन होगा

पप्पू यादव (ब्यूरो प्रमुख) यूपी कानपुर (अमर स्तम्भ) / गुरुद्वारा बाबा नामदेव किदवई नगर में सरदार नीतू सिंह के नेतृत्व में वार्ता का आयोजन...

जिलाधिकारी से मिलकर परिषद ने कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान की रखी माँग

महेश प्रताप सिंह (ब्यूरो चीफ) कानपुर (अमर स्तम्भ) / शुक्रवार को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला अध्यक्ष राजा भरत अवस्थी ने जिलाधिकारी राकेश...

Related Articles