सहकारी शक्कर कारखाना पंडरिया और राम्हेपुर कवर्धा ने रिकवरी दर में राष्ट्रीय स्तर पर रचा नया कीर्तिमान

कबीरधाम जिले में स्थित लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना मार्यादित पंडरिया और भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना राम्हेपुर देश में दे रहा सार्वधिक दर

शक्कर कारखाना पंडरिया रिकवरी दर में देश प्रथम और राम्हेपुर कारखाना रहा द्वितीय

अधिक रिकवरी दर से गन्ना किसानों को मिलेगा 53.83 करोड़ रूपए अतिरिक्त राशि

वित्तीय वर्ष किसानों को 280.7 करोड़ रूपए किया जाएगा भुगतान

छत्रपाल सिंह ठाकुर
कवर्धा। राज्य शासन द्वारा सचांलित छत्तीसगढ़ के दो सहकारी शक्कर कारखाना लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना मार्यादित पंडरिया और भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना राम्हेपुर कवर्धा ने देश के सभी सहकारी शक्कर कारखाना को पीछे छोड़ते हुए रिकवरी दर के मामले में राष्ट्रीय स्तर पर नया कीर्तिमान रचा है। यह दोनो सहकारी शक्कर कारखाना छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में स्थापित है। रिकवरी दर अधिक होने से जिले के 18 हजार 497 किसानों को 53.83 करोड़ रूपए अतिरिक्त राशि प्राप्त होगा। वित्तीय वर्ष में किसानों को 280.7 करोड़ रूपए का भुगतान किया जाएगा।
लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना मार्यादित पंडरिया पेराई सत्र 2021-22 में 13.12 प्रतिशत रिकवरी के साथ पूरे देश में पहले नंबर पर रहकर उपलब्धि हासिल की है। इससे यहां के 7 हजार 279 किसानों को 104.40 रूपए प्रति क्विंटल लाभ प्राप्त होगा। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत प्रति क्विंटल 79 रूपए किसानों को भुगतान किया जाएगा। इस प्रकार वित्तीय वर्ष में 459 रूपए प्रति क्विंटल किसानों को भुगतान किया जाएगा। इस प्रकार वर्ष 2021-22 में 7 हजार 279 किसानों को 135.5 करोड़ रूपए की राशि भुगतान की जाएगी। वित्तीय वर्ष में किसानों से 29 लाख 5 हजार 338 मीट्रिक टन गन्ने की खरीदी की गई।
भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना राम्हेपुर कवर्धा पेराई सत्र 2021-22 में सर्वाधिक 11.8 प्रतिशत रिकवरी के साथ पूरे देश में दूसरे नंबर पर रहा है। इस उपलब्धि से यहां के 11 हजार 218 किसानों को 66.70 रूपए प्रति क्विंटल अतिरिक्त लाभ प्राप्त होगा। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत प्रति क्विंटल 79 रूपए किसानों को भुगतान किया जाएगा। इस प्रकार वित्तीय वर्ष में 421 रूपए प्रति क्विंटल किसानों को भुगतान किया जाएगा। इस प्रकार वर्ष 2021-22 में 11 हजार 218 किसानों को 145.2 करोड़ रूपए की राशि भुगतान की जाएगी। वित्तीय वर्ष में किसानों से 34 लाख 5 हजार 3 मीट्रिक टन गन्ने की खरीदी की गई।
कलेक्टर एवं अध्यक्ष शक्कर कारखाना रमेश कुमार शर्मा ने बताया कि लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना मार्यादित पंडरिया वित्तीय वर्ष में सार्वधिक रिकवरी दे रहा है जो छत्तीसगढ़ के इतिहास में रिकार्ड है। इससे यहां के गन्ना किसानों को पूरे देश में सार्वधिक दर प्राप्त हुआ है। वहीं भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना राम्हेपुर कवर्धा विगत 19 वर्षो में इस वर्ष सर्वाधिक 11.8 प्रतिशित रिकवरी प्राप्त करने में सफल रहा है और यह दूसरे नंबर पर है। उन्होंने बताया कि लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना मार्यादित पंडरिया और भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना राम्हेपुर कवर्धा के 18 हजार 497 किसानों को इस वर्ष 280.7 करोड़ रूपए भुगतान किया जाएगा। इन किसानों को रिकवरी दर पर 53.83 करोड़ रूपए अतिरिक्त राशि प्राप्त होगा। साथ ही किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत 50.58 करोड़ रूपए का लाभ मिलेगा।
लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना मार्यादित पंडरिया के प्रबंध संचालक सतीश कुमार पाटले ने बताया कि पेराई सत्र 2021-22 में 13.12 प्रतिशत रिकवरी आई है जो 9.50 प्रतिशत से 36 पाइन्ट अधिक है। इस प्रकार 36×2.90=104.4 रूपए प्रति क्विंटल अतिरिक्त राशि किसानों को प्राप्त होगा। इससे किसानों को 30.83 करोड़ रूपए रिकवरी राशि मिलेगा।
भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना राम्हेपुर कवर्धा के प्रबंध संचालक भूपेन्द्र कुमार ठाकुर ने बताया कि पेराई सत्र 2021-22 में 11.8 प्रतिशत रिकवरी आया है जो 9.50 प्रतिशत से 23 पाइन्ट अधिक है। इस प्रकार 23×2.90=66.70 रूपए प्रति क्विंटल अतिरिक्त राशि किसानों को प्राप्त होगा। इससे किसानों को 23 करोड़ रूपए रिकवरी राशि मिलेगा।

क्या है रिकवरी दर, इससे से किसानों को होगा फायदा

गन्ना का दर एफआरपी से तय होता है जिसमें न्यूनतम 9.50 प्रतिशत रिकवरी या उससे कम पर 275.50 रूपए प्रति क्विंटल दर से दिया जाता है। 9.50 प्रतिशत से अधिक रिकवरी आने पर प्रति 0.1 प्रतिशत पर 2.90 रूपए प्रति क्विंटल बढ़ते जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

पूर्व मंत्री यशवंत ने अपने जन्मदिन पर किया पौधरोपण

जहानागंज/आजमगढ़ पूर्व मंत्री व पूर्व विधान परिषद सदस्य यशवंत सिंह ने अपने 67 वें जन्म दिवस के अवसर पर शनिवार को श्री चंद्रशेखर स्मारक...

दिनदहाड़े नकाबपोश बदमाशों ने तमंचा और चाकू की नोक की दम पर लूट को दिया अंजाम

आकाश कुमार उन्नाव - कोतवाली गंगाघाट क्षेत्र के बिन्दा नगर चौकी के अंतर्गत राजधानी मार्ग से कुछ दूरी पर मन्नी बिहारी पुरम मोहल्ले में एक...

पनकी पुलिस ने चोरी के मोबाइल के साथ दो आरोपी को दबोचा

महेश प्रताप सिंह (ब्यूरो चीफ) कानपुर (अमर स्तम्भ) / पनकी थाना क्षेत्र में दो युवक चोरी के तीन मोबाइल लेकर बेचने की फिराक में थे।...

Related Articles

पूर्व मंत्री यशवंत ने अपने जन्मदिन पर किया पौधरोपण

जहानागंज/आजमगढ़ पूर्व मंत्री व पूर्व विधान परिषद सदस्य यशवंत सिंह ने अपने 67 वें जन्म दिवस के अवसर पर शनिवार को श्री चंद्रशेखर स्मारक...

दिनदहाड़े नकाबपोश बदमाशों ने तमंचा और चाकू की नोक की दम पर लूट को दिया अंजाम

आकाश कुमार उन्नाव - कोतवाली गंगाघाट क्षेत्र के बिन्दा नगर चौकी के अंतर्गत राजधानी मार्ग से कुछ दूरी पर मन्नी बिहारी पुरम मोहल्ले में एक...

पनकी पुलिस ने चोरी के मोबाइल के साथ दो आरोपी को दबोचा

महेश प्रताप सिंह (ब्यूरो चीफ) कानपुर (अमर स्तम्भ) / पनकी थाना क्षेत्र में दो युवक चोरी के तीन मोबाइल लेकर बेचने की फिराक में थे।...