धूमधाम से मनाया अनंत चतुर्दशी पर्वः हवन-पूजन के बाद दोपहर को क्रेन और नाव से हुआ विसर्जन

दैनिक अमर स्तंभ
जिला ब्यूरो/मनोज कुमार

शहर में मंगलवार को अनंत चतुर्दशी पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से श्री गणेश पंडाल में हवन पूजन के कार्यक्रम हुए। दोपहर बाद से प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला शुरू हुआ। महेंद्र सागर तालाब स्थित विसर्जन कुंड पर छोटी प्रतिमाओं के लिए नाव और बड़ी प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए क्रेन की व्यवस्था की गई है।
विसर्जन कुंड पर नगर पालिका और पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। गणेश उत्सव समितियों के सदस्य शहर की सड़कों पर नाचते गाते हुए झांकियां लेकर निकले। बड़ी प्रतिमाओं को ट्रॉलियों में आकर्षक ढंग से सजाया गया। छोटी प्रतिमाएं लोग अपनी कार, स्कूटर और टैक्सियों में लेकर विसर्जित करने पहुंचे।
विसर्जन कुंड के पास लोगों ने विधि विधान से भगवान श्री गणेश की आरती उतार कर पूजा अर्चना की। अगले साल दोबारा पधारने की मनोकामना के साथ नम आंखों से विदाई दी। छोटी प्रतिमाओं को विसर्जन कुंड पर नाव की मदद से विसर्जित किया गया। इसके अलावा बड़ी प्रतिमाओं को क्रेन से विसर्जित किया गया। लाइटिंग की व्यवस्था की गई है। ताकि देर रात तक विसर्जित होने वाली प्रतिमाओं के दौरान लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। सुरक्षा के तौर पर शहर के प्रमुख चौराहों पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। शहर में देर रात तक प्रतिमाओं का विसर्जन चलता रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

पूर्व मंत्री यशवंत ने अपने जन्मदिन पर किया पौधरोपण

जहानागंज/आजमगढ़ पूर्व मंत्री व पूर्व विधान परिषद सदस्य यशवंत सिंह ने अपने 67 वें जन्म दिवस के अवसर पर शनिवार को श्री चंद्रशेखर स्मारक...

दिनदहाड़े नकाबपोश बदमाशों ने तमंचा और चाकू की नोक की दम पर लूट को दिया अंजाम

आकाश कुमार उन्नाव - कोतवाली गंगाघाट क्षेत्र के बिन्दा नगर चौकी के अंतर्गत राजधानी मार्ग से कुछ दूरी पर मन्नी बिहारी पुरम मोहल्ले में एक...

पनकी पुलिस ने चोरी के मोबाइल के साथ दो आरोपी को दबोचा

महेश प्रताप सिंह (ब्यूरो चीफ) कानपुर (अमर स्तम्भ) / पनकी थाना क्षेत्र में दो युवक चोरी के तीन मोबाइल लेकर बेचने की फिराक में थे।...

Related Articles