दो शराबियों के झगड़े में ASI की चली गई जान, जाने क्या है पूरा मामला?

दो शराबियों के झगड़े में बीचबचाव करने गए ASI की चली गई जान महासमुंद,

दो शराबियों के झगड़े का बीच-बचाव करते एएसआई की चली गई जान

महासमुंद (अमर स्तंभ)। प्रदेश में बीते दिनों होली के बाद कई ऐसी वारदात सामने आई है जिसमे या तो कोई दो व्यक्तियों के बीच विवाद रोकने पहुंचा और खुद मौत का शिकार हो गया। ऐसा ही एक मामला महासमुंद जिले से निकल के सामने आया है।

आपको बता दे शनिवार रात साढ़े आठ बजे एएसआई विकास शर्मा अपने घर के पास टहल रहे थे, तभी कुछ लोग शराब के नशे में आपस मे विवाद कर रहे थे। उनका बीचबचाव करते शर्मा गिर पड़े, बेहोशी की हालत में लोगों ने उन्हें पास के ही निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया।
छत्‍तीसगढ़ के महासमुंद साइबर सेल में पदस्थ एएसआई विकास शर्मा का निजी अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। एसपी विवेक शुक्ला ने बताया कि अस्पताल में चल रही उपचार एवं इलाज के दौरान निधन हुआ।

महासमुंद निवासी 41 वर्षीय विकास शर्मा छात्र जीवन से बॉक्सिंग के खिलाड़ी रहे। उन्होंने अपने बेहतर खेल से कई मेडल अपने नाम किया। पुलिस विभाग में आरक्षक के रूप में भर्ती पर प्रशिक्षण केंद्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन से उन्हें प्रधान आरक्षक की पदोन्नति मिली। बाद से वे क्राइम ब्रांच, साइबर सेल में सेवा देते रहे।

अधिकारियों ने कहीं ये बात

एसपी शुक्ला ने बताया कि घटना के बाद से पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है। वास्तव में घटना कैसे हुई पता लगाया जा रहा है। एसपी ने कहा कि एएसआई के शरीर पर चोट का निशान नहीं है। शव का पीएम कराया जाएगा।

वे सभी टास्क पर अपने अधिकारियों के विश्वास पर खरा उतरते रहे। एक टास्क में खुद वे एक सिपाही व एक नगर सैनिक के साथ महानगर दिल्ली जाकर चिटफंड कंपनी एचबीएन के डायरेक्टर अमरिंदर सिंह को दिल्ली से ही अपने कौशल से पकड़कर लाया था। तब तत्कालीन आईजी रायपुर रेंज जीपी सिंह ने विकास सहित तीन जवानों को इस मामले में विशेष पारितोषिक देकर पदोन्नति दी। इसके बाद विकास एएसआई पद पर सेवा देते रहे। विकास स्नेक कैचर के रूप में भी ख्यात रहे। लोगों के घरों में निकले विषैले सांप को आसानी से पकड़कर जंगल छोड़ने में विकास को महारत हासिल थी। ऐसा कार्य कर उन्होंने कई लोगों की सहायता की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

आईजीआरएस एवं जनता दर्शन पर प्राप्त होने वाली शिकायतों की शासन स्तर से की जा रही है।मॉनिटरिंग, जिलाधिकारी

बिजनौर:- जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने बताया कि तहसील दिवस, आईजीआरएस एवं जनता दर्शन पर प्राप्त होने वाली शिकायतों की मॉनिटरिंग शासन स्तर से...

भारतीय किसान यूनियन के नेताओं ने किसानो की समस्या को लेकर जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन

ब्यूरो चीफ सुभाष यादव हाथरस हिन्दी दैनिक अमर स्तंभ अलीगढ़/अतरौली आज दिनांक 21/9/24 को तहसील अतरौली जनपद अलीगढ़ में आयोजित तहसील दिवस में...

पूर्व मंत्री यशवंत ने अपने जन्मदिन पर किया पौधरोपण

जहानागंज/आजमगढ़ पूर्व मंत्री व पूर्व विधान परिषद सदस्य यशवंत सिंह ने अपने 67 वें जन्म दिवस के अवसर पर शनिवार को श्री चंद्रशेखर स्मारक...

Related Articles