अल्पसंख्यक मोर्चा ने चिरमिरी में सिटी बसों को संचालित कराने कलेक्टर को दिया ज्ञापन 4 सालों से बंद पड़ी सिटी बसे == जनता के टैक्स के पैसों को किया जा रहा बर्बाद ====

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला एम सी बी के तत्वाधान में श्रीमती मुनमुन जैन प्रदेश मंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा ने मोर्चा के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ कलेक्टर नरेंद्र कुमार दुग्गा को ज्ञापन देकर अग्र वर्णित मांगों से अवगत कराया ।।
चिरमिरी नगर पालिका में जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय शहरी नवीनीकरण योजना JNNURM के तहत सन 2016 में 7 सिटी बसों को लाया गया था। जिनके समुचित संचालन हेतु अविभाजित कोरिया जिले में कोरिया जिला अर्बन ट्रांसपोर्ट समिति का गठन निगम आयुक्त की अध्यक्षता में किया गया परंतु उक्त दिनांक तक केवल दो सिटी बसों का संचालन क्षेत्र में हो रहा है शेष पांच बसों का उपयोग न होने की स्थिति में निगम में खड़े-खड़े सरकारी संपत्ति का हास हो रहा है।
अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश मंत्री मुनमुन जैन ने कहा कि सभी बसों का संचालन न केवल चिरमिरी अपितु जिले के प्रमुख क्षेत्र में किया जाए। चिरमिरी के सभी मुख्य मार्गों पर भी सिटी बस का संचालन हो जैसे की पोड़ी, कोरिया, गेल्हापानी, छोटी बाजार, गोदरीपारा, बरतूंगा, डोमानहिल आदि साथ ही नवीन जिले एम.सी.बी. के मुख्य मार्गो मनेंद्रगढ़, झगड़ाखान, भरतपुर, कोटाडोल, केल्हारी, खडगवा आदि मार्गों पर भी बस चलाया जाए ताकि JNNURM योजना के अंतर्गत सभी 7 बसों का लाभ एम.सी.बी. जिले के क्षेत्रवासियों को प्राप्त हो सके। कृपया इस संबंध में तथा संभव आवश्यक कार्यवाही करने का अनुरोध किया गया है। अन्यथा अतिशीघ्र जन आंदोलन किया जाएगा ।।
भाजपा जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा अंकुर जैन ने कहा कि कांग्रेस की सरकार जिस तरह करोड़ों की लागत से खरीदी गई बसों को न चलाकर आम जनता के टैक्स के पैसे को बर्बाद करने का काम कर रही है यह पूरे क्षेत्र के साथ भद्दा मजाक है और इसका उदाहरण है यह बंद पड़ी बसे। कोरोना कल से बंद सभी बसें खड़े-खड़े खराब हो रही हैं, अब तक उन्हें क्यों नहीं चलाया गया? अब मरम्मत के नाम से फिर घोटाला करने की फिराक में है यह कांग्रेस के घोटालेबाज नेता। भाजपा की सरकार में बसें खरीदी गई, भाजपा के सरकार में नागपुर-पराडोल रेल लाइन परियोजना का MOU हुआ। यह पूरे क्षेत्र के लिए अति आवश्यक योजनाएं थी विशेषकर चिरमिरी के स्थायित्व की समस्या इस रेल परियोजना से हल हो सकती थी परंतु दुर्भाग्य रहा जो 2018 में कांग्रेस की सरकार आई। आज अल्पसंख्यक मोर्चा के द्वारा बसों का पुनः संचालन करने की मांग माननीय कलेक्टर महोदय से की गई है।
इस दौरान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश मंत्री मुनमुन जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा अंकुर जैन, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष रेशमा खान, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी यीशै दास, भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य नगमा खान, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष बारिश खान, मंडल उपाध्यक्ष बलाल अख्तर, मंडल महामंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा इकबाल सिंह आदि उपस्थित रहे उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी यीशै दास ने दी।

उपकार केशरवानी जिला प्रमुख कि खास रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

पनकी पुलिस ने चोरी के मोबाइल के साथ दो आरोपी को दबोचा

महेश प्रताप सिंह (ब्यूरो चीफ) कानपुर (अमर स्तम्भ) / पनकी थाना क्षेत्र में दो युवक चोरी के तीन मोबाइल लेकर बेचने की फिराक में थे।...

पनकी पुलिस ने एक वारंटी को किया गिरफ्तार

महेश प्रताप सिंह (ब्यूरो चीफ) कानपुर (अमर स्तम्भ) / पनकी पुलिस ने शुक्रवार को एक वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय मे पेश किया, जहां से...

महिला महाविद्यालय मे एक द्विदिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया

पप्पू यादव (ब्यूरो प्रमुख)यूपी कानपुर (अमर स्तम्भ)/ आज दिनांक 20 9.2024 को महिला महाविद्यालय किदवई नगर कानपुर के प्रेक्षागार में समाजशास्त्र विभाग एवं ICWA (indian...

Related Articles