दो पक्षों में हुई मारपीट की घटना में तीन घायल, उपचार जारी

मनोज सिंह/जिला ब्यूरो

टीकमगढ़। जिले के बल्देवगढ़ थाना क्षेत्र के कुलगुआं गांव में शुक्रवार को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। अनेक आरोपियों ने एक परिवार पर कुल्हाड़ी डंडों से हमला कर दिया। घटना में एक परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को बल्देवगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों लोगों को जिला अस्पताल रेफ र किया गया है। पीडि़त पक्ष के रामेश्वर यादव ने बताया कि जमीन को लेकर गांव के ही कुछ लोगों से विवाद चल रहा है। रिकॉर्ड सुधार के लिए बल्देवगढ़ एसडीएम कार्यालय में फ ाइल लगी है। दूसरे पक्ष के लोग समझौता करने के लिए लगातार दबाव बना रहे थे। जब हमारे परिवार ने समझौता करने से मना कर दिया, तो आज दोपहर कई लोगों ने कुल्हाड़ी और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि दूसरे पक्ष के रतिराम यादव, भागीरथ यादव, संतोष यादव, वीरेंद्र यादव, उत्तम यादव सहित एक दर्जन से ज्यादा लोगों ने मेरे चाचा बंदूलाल यादव, चाची सीमा यादव और भतीजे महेंद्र यादव के ऊपर प्राणघातक हमला कर दिया। चाचा बंदूलाल यादव के सिर में कुल्हाड़ी मार दी। इसके अलावा चाची और भतीजे के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। घटना में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्राथमिक उपचार के बाद किया रेफ र
कुल्हाड़ी के हमले से घायल बंदूलाल यादव सहित उनकी पत्नी सीमा और बेटे महेंद्र को इलाज के लिए बल्देवगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने तीनों को जिला अस्पताल रेफ र कर दिया। पीडि़त पक्ष की शिकायत पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

कानून एवं अधिकारों की जागरूकता पर कार्यशाला

महेश प्रताप सिंह (ब्यूरो चीफ) कानपुर (अमर स्तम्भ) / शनिवार को साहित्यकार सहयोग संगठन की महासचिव डॉ सुषमा सेंगर, नारी जाग्रति एवं समस्या निदान केंद्र...

।। – दम तोड़ती छात्र राजनीति – ।।

भारत जैसे विशाल देश मे युवा आबादी सबसे अधिक है। जिसकी भारतीय राजनीति में एक...

कोर्ट में गवाही से पहले युवती के भाई की हत्या, 04 आरोपी गिरफ्तार

महेश प्रताप सिंह (ब्यूरो चीफ) कानपुर (अमर स्तम्भ) / कानपुर के गोविंदनगर में बदमाशों ने कोर्ट में गवाही से पहले युवती के भाई की पीट...

Related Articles