मयंक शुक्ला (ब्यूरो चीफ)
बांदा (अमर स्तम्भ) / वरिष्ठ भाजपा नेता बांदा हेमंत कुमार सिंह (एडवोकेट) ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में पूरा माहौल भाजपा मय है।
हमारी पार्टी बहुत मजबूत है और इसे ज्यादा मजबूत करने का लगातार हम लोग प्रयास कर रहे हैं। भाजपा नेता हेमंत कुमार सिंह ने कहा कि 2023 में नगर निकाय और 2024 में लोकसभा चुनाव में फिर से कमल खिलने जा रहा है उन्होंने कहा कि 2024 में भाजपा उत्तर प्रदेश की 80 में से सभी 80 सीटों पर जीतने जा रही है। भाजपा नेता हेमंत कुमार सिंह ने कहा कि आम जनमानस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ है, उन्होंने कहा कि मोदी योगी सरकार आम जनमानस के हित में लगातार काम कर रहे हैं इसलिए 2024 में हम फिर से कमल खिलाएंगे!