महेश प्रताप सिंह (यूपी हेड)
कानपुर (अमर स्तम्भ) / कानपुर व्यापारी एसोसिएशन द्वारा मासिक बैठक का आयोजन होटल के डी पैलेस मकरावट गंज में किया गया जिसमें सर्वसम्मति से दो नए उपाध्यक्ष बनाए गए। रजीत सिंह बिल्लू और महेश केशरवानी उनका संस्था के संरक्षक विजय कपूर व अध्यक्ष संजय टण्डन द्वारा माल्यार्पण कर दुशाला पहनाकर स्वागत किया गया और उन्होंने संस्था में अपने दायित्व का निर्वाह करते हुए कंधे से कंधा कंधा मिलाकर चलने का आश्वासन दिया। व्यापारी हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर्य रहेंगे तथा संस्था द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों पर चर्चा की गई। मासिक बैठक में प्रमुख रूप से अध्यक्ष संजय टंडन, महामंत्री पुष्पेंद्र जायसवाल, संरक्षक गौरव बजाज, गुलशन गांधी जी, इंदरपाल सिंह, जीसरबजीत सिंह, हरजीत सिंह रोमी, रविंदर सिंह, कपिल सब्बरवाल, महेंद्र सिंह खनूजा, अवधेश प्रताप सिंह, मिंतू सागरी, आलोक अग्रवाल, अमित अरोड़ा, बत्रा जी, अमित घई, मनोहर रूपानी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।