बांदा ब्यूरो चीफ मयंक शुक्ला
बांदा। ऑल इंडिया जर्नलिस्ट वेलफेयर आर्गेनाईजेसन के चित्रकूटधाम मंडल अध्यक्ष ललित विश्वकर्मा ने मंडलीय कार्यकारिणी में सात को विशेष आमंत्रित सदस्य घोषित किया है। मंडल प्रेसिडेंट ने बताया की संगठन को सक्रीय योगदान देने वालो को उचित स्थान दिया जायेगा। बशर्ते वे मीडिया संगठन के नियमो के अनुरूप कार्यप्रणाली चलाए। वरिष्ठ नेत्री दीक्षा ठाकुर ने कहा की चित्रकूट धाम मंडलाध्यक्ष के निर्देशन में संगठनात्मक कार्य करने होंगे जिससे की किसी प्रकार की अव्यवस्था नही प्रकट हो सके।उपाध्यक्ष सौम्या श्रीवास्तव ने बताया की सात सदस्यीय कार्यकारिणी सदस्यों में अक्षय विश्वकर्मा,रुचि यादव,सूर्यांश, मयंक शुक्ला, सूरज गुप्ता, कौशल किशोर,राकेश चंदेल घोषित हुए।वाइस प्रेसिडेंट ने बताया की विविध कार्यक्रमों में सबको भागीदारी कर अपनी जिम्मेदारियों का समुचित निर्वहन करना होगा!