“गूंज रहा है दुनिया में बस एक ही का नारा, झण्डा ऊँचा रहे हमारा, झण्डा ऊँचा रहे हमारा।। चमक रहा है आसमान में तिरंगा प्यारा।”*

*”गूंज रहा है दुनिया में बस एक ही का नारा,
झण्डा ऊँचा रहे हमारा, झण्डा ऊँचा रहे हमारा।।
चमक रहा है आसमान में तिरंगा प्यारा।”*
रवेन्द्र जादौन दैनिक अमर स्तम्भ

*जनपद में शांतिपूर्ण ढंग से मना स्वतंत्रता दिवस, एसएसपी एटा ने ध्वजारोहण कर कर्मियों को दिलाई राष्ट्रीय एकता तथा अस्पृश्यता निवारण की शपथ।*

एटा- अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) एटा द्वारा पुलिस कार्यालय एवं जनपदीय क्राइम ब्रांच कार्यालय पर ध्वजारोहण किया गया। 78 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह द्वारा आवास पर ध्वजारोहण करने के उपरांत, पुलिस लाइन क्वार्टर गार्ड प्रांगण में ध्वजारोहण किया गया। साथ ही देश की एकता और अखंडता बनाए रखने के लिए उपस्थित पुलिस कर्मियों को शपथ ग्रहण कराई गई। साथ ही अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) योगेन्द्र सिंह द्वारा पुलिस कार्यालय, एवं क्राइम ब्रांच कार्यालय पर ध्वजारोहण कर कार्यालय में तैनात पुलिसकर्मियों को एकता तथा अस्पृश्यता निवारण की शपथ दिलाई। ध्वजारोहण उपरांत मिष्ठान वितरित कर पुलिसकर्मियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गई। इस दौरान भारत सरकार एवं प्रशासन द्वारा चिह्नित किये गये पुलिस कर्मियों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा पदक तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनपद के अधिकारी/ कर्मचारियों को प्रदान किए जाने वाले, गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा उत्कृष्ट, अति उत्कृष्ट सेवा पदकों का विवरण। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह, एवं अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाहा को डीजी कमेंडेशन डिस्क रजत पदक से सम्मानित किया गया है।

1. निरीक्षक कृष्ण पाल सिंह
2. निरीक्षक राकेश कुमार
3. निरीक्षक एलआईयू अजय कुमार
4. उप निरीक्षक परिवहन संजीव कुमार दुबे
5. उप निरीक्षक महेंद्र सिंह
6. उप निरीक्षक जुगेंद्र पाल शर्मा
7. उप निरीक्षक राम प्रकाश
8. उपनिरीक्षक योग वीर सिंह
9. उपनिरीक्षक मोहम्मद सलीम खान
10. उप निरीक्षक बाबू सिंह
11. उप निरीक्षक हरगोविंद सिंह
12. उप निरीक्षक महेंद्र सिंह
13. मुख्य आरक्षी अशोक कुमार
14. मुख्य आरक्षी रघुवीर सिंह
15. मुख्य आरक्षी महाराज सिंह
16. मुख्य आरक्षी नरेश चंद्र संत
17. मुख्य आरक्षी बलवीर सिंह
18. मुख्य आरक्षी अशोक कुमार
19. मुख्य आरक्षी नीरज सिंह
20. मुख्य आरक्षी शाहिद अली
21. महिला मुख्य आरक्षी कुमारी रीना शर्मा
22. मुख्य आरक्षी राजवीर सिंह
23. मुख्य आरक्षी मुकेंद्र सिंह
24. मुख्य आरक्षी ब्रह्म प्रकाश
25. मुख्य आरक्षी अनिल कुमार
26. मुख्य आरक्षी रमेश चंद्र
27. मुख्य आरक्षी ईमेश सिंह
28. मुख्य आरक्षी इरफान उद्दीन
29. मुख्य आरक्षी बृजनंदन
30. मुख्य आरक्षी प्रहलाद सिंह
31. मुख्य आरक्षी भूपेंद्र सिंह
32. मुख्य आरक्षी मनोज कुमार
33. मुख्य आरक्षी सुमित राघव
34. मुख्य आरक्षी देवेंद्र कुमार
35. मुख्य आरक्षी उमेश चंद्र
36. मुख्य आरक्षी प्रदीप कुमार
37. आरक्षी श्यामवीर सिंह
38. आरक्षी चालक देवेंद्र सिंह
39. आरक्षी चालक गिरीश कुमार शर्मा
40. आरक्षी चालक विश्राम सिंह
41. उप निरीक्षक लिपिक श्री असनेंद्र कुमार सिंह

तत्पश्चात उपस्थित पुलिस कर्मियों, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को मिष्ठान वितरण कर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा इस दौरान समस्त जनपदवासियों एवं पुलिस कर्मियों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दी गई। जिला मुख्यालय के साथ साथ जनपद के प्रत्येक थाना एवं कार्यालयों पर भी शांतिपूर्ण ढंग से ध्वजारोहण कर हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) योगेन्द्र सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर विक्रांत द्विवेदी, प्रतिसार निरीक्षक किशन लाल, पीआरओ राकेश सरोज, एवं अन्य पुलिस बल उपस्थित रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

कानून एवं अधिकारों की जागरूकता पर कार्यशाला

महेश प्रताप सिंह (ब्यूरो चीफ) कानपुर (अमर स्तम्भ) / शनिवार को साहित्यकार सहयोग संगठन की महासचिव डॉ सुषमा सेंगर, नारी जाग्रति एवं समस्या निदान केंद्र...

।। – दम तोड़ती छात्र राजनीति – ।।

भारत जैसे विशाल देश मे युवा आबादी सबसे अधिक है। जिसकी भारतीय राजनीति में एक...

कोर्ट में गवाही से पहले युवती के भाई की हत्या, 04 आरोपी गिरफ्तार

महेश प्रताप सिंह (ब्यूरो चीफ) कानपुर (अमर स्तम्भ) / कानपुर के गोविंदनगर में बदमाशों ने कोर्ट में गवाही से पहले युवती के भाई की पीट...

Related Articles

कानून एवं अधिकारों की जागरूकता पर कार्यशाला

महेश प्रताप सिंह (ब्यूरो चीफ) कानपुर (अमर स्तम्भ) / शनिवार को साहित्यकार सहयोग संगठन की महासचिव डॉ सुषमा सेंगर, नारी जाग्रति एवं समस्या निदान केंद्र...

।। – दम तोड़ती छात्र राजनीति – ।।

भारत जैसे विशाल देश मे युवा आबादी सबसे अधिक है। जिसकी भारतीय राजनीति में एक...

कोर्ट में गवाही से पहले युवती के भाई की हत्या, 04 आरोपी गिरफ्तार

महेश प्रताप सिंह (ब्यूरो चीफ) कानपुर (अमर स्तम्भ) / कानपुर के गोविंदनगर में बदमाशों ने कोर्ट में गवाही से पहले युवती के भाई की पीट...