जे पी शर्मा / दैनिक अमर स्तम्भ
जयपुर- काव्य मंजूषा साहित्यिक समूह द्वारा 15 अगस्त 2024 को स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर देश- प्रेम ,स्वतंत्रता तथा विभिन्न भावों के इंद्रधनुषी रंगों से लबरेज ,काव्य प्रस्तुतीकरण हेतु लखनऊ साहित्यकारों के अति प्रसिद्ध ग्रुप “काव्य मंजूषा” द्वारा उदय राज होटल में स्थित, लेमोनी लाउंज में ,काव्य -गोष्ठी का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।काव्य गोष्ठी के मुख्य अतिथि पी जी आई के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉक्टर राजेश हर्षवर्धन का स्वागत संस्थापिका के द्वारा किया गया। गोष्ठी का प्रारंभ दीप प्रज्वलन तथा सरस्वती वंदना से हुआ। सरस्वती वंदना के साथ ही रचनाकारों को सम्मान प्रदान करने के लिए पटल द्वारा बैज प्रदान किए गए।काव्य गोष्ठी को समापन की ओर ले जाते हुए संस्थापिका ऋतु तिवारी द्वारा सभी रचनाकारों को सम्मान स्वरूप सर्टिफिकेट और मोमेंटो भेंट किये तथा पटल के प्रथम प्रकाशन “काव्य कीर्ति” पुस्तक का विमोचन डॉक्टर राजेश हर्षवर्धन द्वारा किया गया। कार्यक्रम में -आद.रवींद्र श्रीवास्तव ,ऋचा चौधरी ,रश्मि श्रीवास्तव ,नेहा शिवम् सक्सेना,,सुषमा श्रीवास्तव ,प्रीती पाण्डे ,रेनू मिश्रा ,कुलदीप शुक्ला, डॉ. मंजु कर्नाटक,दीपांशी शुक्ला ,अलका निगम , अजय साथी ,डॉ सीमा वर्मा ,सौम्य दर्शना ,डॉ. किरन दयाल ,डॉ. राजेश हर्षवर्धन ,ऋतु तिवारी व अन्य जानेमाने रचनाकारों ने भाग लिया।